एक्सप्लोरर

Space Travel: अंतरिक्ष में जाना चाहते हैं? तो अब होने वाला है पॉसिबल, जान लीजिए इसमें कितना खर्चा लगेगा?

Space Travel: जापान के एक स्टार्टअप इवाया गिकेन ने कमर्शियल स्पेस बैलून फ्लाइट को लॉन्च करने का ऐलान किया है. इसके जरिए स्पेस का सफर सस्ता हो जाएगा.

Iwaya Giken Sapce Travel: क्या आप स्पेस में सफर करना चाहते हैं? पृथ्वी को बाहर से देखना चाहते हैं? अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो आपको अभी अरबों रुपये खर्च करने होंगे. हालांकि, जल्द ही ये सब बदलने वाला है और स्पेस ट्रैवल सभी के लिए खुलने वाला है. दरअसल, जापान के एक स्टार्टअप इवाया गिकेन ने कमर्शियल स्पेस बैलून फ्लाइट को लॉन्च करने का ऐलान किया है. इसके जरिए स्पेस का सफर सस्ता हो जाएगा. 

कंपनी के सीईओ कीसेकु इवाया ने बताया कि स्पेस ट्रैवल के लिए यात्रियों को अरबपित होने, ट्रेनिंग करने या रॉकेट उड़ाने की जानकारी की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, 'यह लोगों के लिए सुरक्षित, किफायती और बेहतरीन है. हमारा मकसद स्पेस टूरिज्म सबके लिए अवेलेबल बनाना है.' उन्होंने कहा कि वह स्पेस को लोकतांत्रिक बनाना चाहते हैं, ताकि हर कोई अंतरिक्ष में जाकर वहां का लुत्फ उठा सके. 

कैसे होगा स्पेस ट्रैवल? 

जापान में मौजूद कंपनी स्पेस ट्रैवल के प्रोजेक्ट पर 2012 से काम कर रही है. इसने बताया कि दो सीटों के एयरटाइट केबिन और एक बैलून या कहें गुब्बारे को तैयार किया है. ये गुब्बारा 15 मील की ऊंचाई तक जा सकता है. इस ऊंचाई पर पहुंचने पर पृथ्वी के गोल आकार को आसानी से देखा जा सकता है. हालांकि, यात्रियों को बाहरी अंतरिक्ष में जाने का मौका नहीं मिलेगा. 

इस गुब्बारे में बैठकर लोग सिर्फ समताप मंडल के मध्य तक पहुंच पाएंगे. ये ऊंचाई जेट विमान की उड़ान से अधिक ऊंची होगी और बाहरी अंतरिक्ष को यहां से आसानी से देखा जा सकेगा. ऐसे में इस गुब्बारे में बैठकर दो लोग आसानी से स्पेस ट्रैवल कर पाएंगे. लोगों को सिर्फ टिकट लेना होगा और इसमें बैठकर स्पेस का लुत्फ उठना होगा. 

कितना होगा टिकट? 

इवाया गिकेन ने अपने इस प्रोजेक्ट के लिए जापानी ट्रैवल एजेंसी जेटीबी कॉर्प्स के साथ हाथ मिलाया है. शुरुआत में एक स्पेस फ्लाइट की टिकट 24 मिलियन येन यानी लगभग 1.5 करोड़ रुपये होगी. लेकिन आगे चलकर इसे कुछ लाख रुपये तक कर दिया जाएगा. कंपनी इस साल के आखिर तक अपनी फ्लाइट को लॉन्च करने वाली है.

ये भी पढ़ें: Travelling Therapy: लाइफ से हो चुके हैं बोर, तो 'ट्रैवलिंग थेरेपी' पर करें गौर, जानें इसके क्या हैं फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत में किया सफर, बोले- इंडियन रेलवे पर गर्व
सोनम वांगचुक ने दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत में किया सफर, बोले- इंडियन रेलवे पर गर्व
UNESCO की लिस्ट में सारनाथ शामिल, जानें भारत की 10 खास जगहें
UNESCO की लिस्ट में सारनाथ शामिल, जानें भारत की 10 खास जगहें
IRCTC Tour Package: कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज
कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज
Bihar Bhawan Canteen: 15 में परांठा और 20 में मिठाई, देखें बिहार भवन कैंटीन की रेट लिस्ट
15 में परांठा और 20 में मिठाई, देखें बिहार भवन कैंटीन की रेट लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget