एक्सप्लोरर

Sawan 2023: सावन में सिर्फ 10 दिन में ऐसे करें 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, वो भी कम बजट में

सावन में एक साथ 7 ज्योतिर्लिंग घुमने का शानदार मौका है. IRCTC जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है. बेहद कम खर्चे पर आप अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं. बच्चों के लिए अलग किराया रखा गया है.

Sawan 2023 : भगवान शिव का प्रिय माह सावन धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर तरह शिवगीत बज रहे हैं. सड़क पर कांवड़ियों का हुजूम दिखाई दे रहा है. भगवान भोलेनाथ के मंदिर में भक्त पहुंच रहे हैं और अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं. भारत में कुल 12 ज्योतिर्लिंग (Jyotirlinga) हैं. इनका काफी धार्मिक महत्व है. अगर आप सावन (Sawan 2023) में भगवान शिव के अद्भुत और प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है. बेहद कम खर्च में आप ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस पैकेज की फुल डिटेल्स...
 
7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
IRCTC इस टूर पैकेज में एक साथ सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका दे रहा है. इसमें आप भीमाशंकर, ग्रिनेश्वर, महाकालेश्वर, मल्लिकार्जुन, ओंकारेश्वर, परली वैजनाथ और त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पाएंगे. अगर आप भी इस टूर पर निकलना चाहते हैं तो इस पैकेज को बुक कर सकते हैं. 
 
IRCTC टूर पैकेज का नाम
आईआरसीटीसी के इस सावन स्पेशल टूर पैकेज का नाम 'हर हर महादेव! 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा (WZBGI07)' है। ट्रेन के जरिए आपकी यात्रा की शुरुआत होगी और हर ज्योतिर्लिंग में दर्शन कराया जाएगा.
 
सावन स्पेशल टूर पैकेज की शुरुआत कब से 
इस सावन स्पेसल टूर पैकेज की शुरुआत अगले महीने 13 अगस्त, 2023 से होगी. राजकोट से यात्रा शुरू होगा. सुविधा और बजट के अनुसार, यात्रियों को स्लीपर, इकोनॉमी, 3एसी स्टैंडर्ड, 3 एसी कंफर्ट में टिकट दिया जाएगा.
 
सावन स्पेशल टूर पैकेज कितने दिनों का होगा
आईआरसीटीसी का यह सावन स्पेशल टूर पैकेज 10 दिन और 9 रातों का होगा. इस दौरान यात्रियों के ठहरने, खाने और मंदिर में दर्शन के लिए परिवहन की सुविधा दी जाएगी.  
 
सावन स्पेशल टूर पैकेज का रूट
राजकोट से शुरू होकर यह यात्रा साबरमती, छायापुरी, गोधरा से होते हुए उज्जैन पहुंचेगी. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और महाकाल लोक के दर्शन के बाद अगले दिन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन और फिर नासिक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचेगी. इसके बाद पूना होते हुए भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा. रात में औरंगाबाद के लिए ट्रेन निकलेगी और फिर ग्रिश्नेश्वर ज्योतिर्लिंग और एलोरा की गुफाएं भी घुमने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद पर्ली में वैजनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन, मल्लिकार्जुन श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा.
 
सावन स्पेशल टूर पैकेज का खर्च
कंफर्ट 2 एसी का खर्च- 42,163 रुपए प्रति व्यक्ति
इकोनॉमी स्लीपर का खर्च- 18,925 रुपए प्रति व्यक्ति
बच्चों का किराया- 15893 रुपए
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC Japan Tour Package: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
Ayodhya Ram Mandir Tatkal Pass: राम मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब ऐसे बुक करें तत्काल पास
राम मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब ऐसे बुक करें तत्काल पास
India First High Altitude Ladakh Safari : लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
सोनम वांगचुक ने दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत में किया सफर, बोले- इंडियन रेलवे पर गर्व
सोनम वांगचुक ने दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत में किया सफर, बोले- इंडियन रेलवे पर गर्व

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget