एक्सप्लोरर

Navratri 2022: नवरात्रि में जाना है वैष्णो धाम तो इन बातों का रखें ध्यान, मंगलमय होगी आपकी यात्रा

Navratri Travel Tips: अगर आप इस नवरात्रि वैष्णो देवी धाम की यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है. कुछ जरूरी बातें जिनका आपको यात्रा के दौरान ध्यान रखना चाहिए.

Vaishno Devi: नवरात्रि के शुभ अवसर पर भक्त देवी मंदिरों के दर्शन करने के लिए जाते हैं. हमारे देश में देवी मां के कई सारे मंदिर हैं, जो ऊंचे पहाड़ों पर स्थित हैं. वैष्णो देवी धाम माता रानी के सभी मंदिरों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण माना जाता है. यहां हर साल लाखों श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन की आस लिए पहुंचते हैं. यहां से भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी है. लोग यहां रोते हुए अपनी मन्नत लेकर आते हैं और हंसते-हंसते मां के दरबार से वापस लौटते हैं.
 
अगर आप भी इस नवरात्रि देवी मां के दर्शन करने के लिए यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले खास बातों का जरूर ध्यान रखें. आइए जानते हैं क्या है ये...
 
पहले मौसम का हाल जरूर ले लें
मॉनसून तो खत्म हो गया है, लेकिन बरसात के कारण कई जगह पर अब भी अलर्ट जारी किया जा रहा है. पिछले दिनों देश में कई जगह पर तेज बारिश हुई है. ऐसे में बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई है. वैष्णो देवी जाने से पहले आप जम्मू और कटरा के मौसम की जानकारी जरूर ले लें और मौसम के अनुसार कपड़े और जरूरी चीजें अपने साथ रखें.
 
यहां ठहरे 
वैष्णो देवी की यात्रा की शुरुआत कटरा से होती है. यहां हर तरह के यात्रियों के बजट में होटल होते हैं. वहीं, कम बजट में आपको धर्मशाला में रहने की सुविधा भी मिल जाती है. वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के रहने के लिए कम बजट में व्यवस्था करवाता है. आप काउंटर या श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के जरिए ठहरने की बुकिंग करा सकते हैं. 
 
वैष्णो देवी की चढ़ाई 
वैष्णो देवी धाम कटरा के पास त्रिकूट पर्वत पर है. भक्तों को मंदिर तक जाने के लिए यात्रा पर्ची चाहिए होती है.  श्राइन बोर्ड के काउंटर पर आप इसकी बुकिंग करा सकते हैं या फिर वेबसाइट पर भी आपको पर्ची मिल जाएगी. इसके लिए आपको पहचान पत्र संबंधी दस्तावेज देने होते हैं. यह पर्ची शुल्क होती है. 
 
यात्रा का किराया 
कटरा से वैष्णो देवी धाम तक पैदल चढ़ाई करके पहुंचा जा सकता है. आप हेलीकॉप्टर की मदद से भी जा सकते हैं. हेलीकॉप्टर का एक तरफ का किराया 1000 रुपये प्रति यात्री है. वहीं, आप पालकी या घोड़े से भी मातारानी के भवन तक जा सकते हैं. भवन के द्वार तक आप टैक्सी से जा सकते हैं और उसके आगे घोड़े के लिए आपको 1600 रुपये की पर्ची कटानी होगी. इसके अलावा अर्धकुंवारी से वैष्णो देवी धाम के लिए आपको टैक्सी की सुविधा मिल सकती है. 
 
दरबार में वर्जित सामान 
वैष्णो देवी पहुंचने के बाद आपको कुछ नियमों का होगा पालन करना होता है. यहां लेदर के सामान लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं किया जा सकता. इसके अलावा मोबाइल ले जाना भी वर्जित है.
 
ये भी पढ़ें 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Tourist Spots: इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल
इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
Neem Karoli Baba: सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget