एक्सप्लोरर

Kantara Chapter 1 Shooting Spot: कांतारा मूवी का असली सीन देखना होगा तो जाना होगा यहां, जानें यहां पहुंचने का तरीका

Kantara: कंतारा फिल्म इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग कहां हुई थी और आप वहां घूमने कैसे जा सकते हैं. इसके अलावा वहां जाने का सही समय कौन सा है.

Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 मूवी इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. नार्थ हो, साउथ हो या फिर देश का ईस्ट या वेस्ट साइड, हर तरफ लोग इस मूवी की तारीफ कर रहे हैं. दमदार एक्शन और माइथोलॉजी से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. जितना लोगों को फिल्म पसंद आ रही है, उतना ही फिल्म का लोकेशन लोगों को भा रहा है. अगर आप भी कांतारा फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर जाकर फिल्म में दिखाए गए सीन्स का मजा लेना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप वहां कैसे पहुंच सकते हैं और आपको क्या-क्या देखने को मिलेगा.

कहां हुई है कांतारा की शूटिंग?

अगर बात करें कि कहां कांतारा फिल्म की शूटिंग हुई है, तो इसकी शूटिंग की शुरुआत और बड़े हिस्से को कर्नाटक के तटीय क्षेत्र कुंदापुर के आसपास शूट किया गया है. यहां Hombale Films ने एक विशाल स्टूडियो सेट तैयार कराया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्टूडियो भारत के सबसे बड़े फिल्म सेट्स में से एक है, जिसे बनाने में लगभग 600 कारपेंटर को काम पर लगाया गया था. इस सेट का इस्तेमाल फिल्म में कादंबा साम्राज्य को दर्शाने के लिए किया गया. इसमें शाकलेश्वर के जंगल का भी दृश्य है. यह लोकेशन फिल्म के सबसे भव्य दृश्यों का हिस्सा बनी. फिल्म के कुछ दृश्य कुंदापुर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गांव के इलाकों में शूट किए गए. इसके अलावा, सौपर्निका नदी के किनारे भी शूटिंग हुई.

कैसे पहुंच सकते हैं?

अगर बात करें कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं, तो आप इसके लिए अलग-अलग विकल्प ले सकते हैं. खासकर अगर आपको फ्लाइट से आना है, तो आप नजदीक के एयरपोर्ट मैंगलोर तक आ सकते हैं. उसके बाद सड़क मार्ग से यहां पहुंच सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको यहां रेल मार्ग से आना है, तो आप मैंगलोर और उडुपी रेलवे तक आ सकते हैं. उडुपी से कुंदापुर और आसपास के गांवों तक सड़क मार्ग से आसानी से जाया जा सकता है.

अगर बात करें कि शाकलेश्वर जाने की तो आप यहां हासान जिले से रेल और सड़क दोनों मार्गों द्वारा पहुंच सकते हैं. इन इलाकों की यात्रा का सबसे अच्छा समय जुलाई से दिसंबर है. इस दौरान वेस्टर्न घाट और तटीय कर्नाटक अपनी पूरी खूबसूरती में नजर आते हैं और झरने-नदी का दृश्य सबसे मनमोहक होता है. फिल्म के असली दृश्य देखना चाहते हैं, तो कर्नाटक की ये जगहें आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकती हैं. हालांकि आपको यहां जाने से पहले पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- Couple friendly Railway Journeys: कपल फ्रेंडली हैं भारत की ये ट्रेनें, जानें क्या-क्या मिलती हैं सहूलियत?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget