एक्सप्लोरर

Helicopter Booking: सिर्फ केदारनाथ ही नहीं, इन तीर्थ स्थानों पर भी मिलती है हेलीकॉप्टर की सुविधा

Famous Temple's Of India: अगर किसी धार्मिक स्थल तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर मिल जाए तो सफर न सिर्फ आरामदायक बल्कि थोड़ा आसान भी हो जाता है. चलिए देखते हैं ऐसे धार्मिक स्थलों की लिस्ट.

Helicopter facilities At Temple's:  आस्था इंसान को कहां-कहां खींचकर नहीं ले जाती. देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जहां जाने की ख्वाहिश हर किसी के मन में होती है. लेकिन इस ख्वाहिश को पूरा करना आसान नहीं होता क्योंकि ज्यादातर धार्मिक स्थल पहाड़ों पर स्थित हैं. यहां पहुंचने के रास्ते बहुत कठिन है और थका देने वाले हैं. कम उम्र के लोग तो इस रास्ते को फिर भी तय कर लेते हैं लेकिन एक उम्र होने के बाद इन धार्मिक स्थलों तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हवाई यात्रा वो जरिया है जो आपकी ख्वाहिश को पूरा कर सकता है. अगर किसी धार्मिक स्थल तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर मिल जाए तो सफर न सिर्फ आरामदायक बल्कि थोड़ा आसान भी हो जाता है. तो आज हम आपको भारत के उन प्रमुख धार्मिक स्थलों के बारे में बता रहे हैं जहां हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध है.
 
1.वैष्णो देवी
जम्मू और कश्मीर में बसा वैष्णो देवी धाम भारत के सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक है.  यह 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. इतनी ऊंचाई पर मौजूद होने के कारण यहां पर पहुंचना बहुत कठिन होता है . मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको कटरा के बेस कैंप से लगभग 12 किमी के ट्रैक से गुजरना पड़ता है. लेकिन अब आप इस ट्रैक से ना जाकर हेलीकॉप्टर सेवाओं का आनंद ले सकते हैं. यह सफर को आसान बना देता है और आपका समय भी कम लगता है. 
 
2. गंगोत्री
गंगोत्री  भारत के चार महत्वपूर्ण धामों में से एक है. यहां की यात्रा सभी के लिए आसान काम नहीं है, इसलिए विकल्प  के तौर पर आप गंगोत्रा धाम के लिए  हेलीकॉप्टर सर्विसेस ले सकते हैं. सवारी देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड से शुरू होती है, फिर हरसिल में रुकती है, जहां से भक्तों को मंदिर तक ले जाया जाता है.
 
3. केदारनाथ
केदारनाथ मंदिर देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है. यहां पर हर साल लाखों तीर्थयात्री मंदिर के दर्शन करने आते हैं. यहां की यात्रा भारत में सबसे कठिन तीर्थ यात्रा में से एक है, लेकिन अब मंदिर पहुंचना थोड़ा आसान हो गया है. अब आप केदारनाथ हवाई यात्रा के जरिये कर सकते है. यहां पर आपको प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह की हेलिकॉप्टर सर्विसेस मिल जाएगी.
 
अमरनाथ 
अमरनाथ यात्रा धार्मिक स्थलों की सबसे प्रसिद्ध यात्राओं में से एक है. यह यात्रा आपको बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच से करनी होती है. मान्यता है कि अमरनाथ की  गुफा में ही भगवान शिव ने देवी पार्वती को जीवन और अनंत काल का रहस्य समझाया था. देश भर से लोग जब भी मौका मिलता है, इस पवित्र स्थान पर जाते हैं. यहां के अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का इंतजाम किया है. इसके लिए आपको पहले ही से ही सीट बुक करनी पड़ती है. 
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
Independence Day 2026: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget