एक्सप्लोरर

टेंशन फ्री विदेश यात्रा के लिए अपनाएं ये 10 मनी हैक्स, होगी बचत

विदेश यात्रा का प्लान करते समय सबसे बड़ी चिंता पैसों की होती है. अगर आप अपनी यात्रा को टेंशन फ्री और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो सही मनी मैनेजमेंट बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं यहां..

विदेश यात्रा का सपना हर किसी का होता है, लेकिन पैसों की चिंता इस अनुभव को कभी-कभी तनावपूर्ण बना देती है. अगर आप अपनी यात्रा को पूरी तरह से एंजॉय करना चाहते हैं, तो सही मनी मैनेजमेंट बेहद जरूरी है. गलत जगह पर पैसे खर्च करने या अनजाने में ज्यादा चार्ज देने से बचने के लिए कुछ आसान मनी हैक्स अपनाना फायदेमंद हो सकता है. यहां हम 10 ऐसे टिप्स शेयर रहे हैं बैंक बाजार के अनुसार, जो आपकी विदेश यात्रा को टेंशन फ्री और बजट में रखने में मदद करेंगे.

बैंक को अपनी यात्रा के बारे में बताएं
बैंक बाजार की कम्युनिकेशन मैनेजर मालविका सिंह ने बताया कि विदेश जाने से पहले अपने बैंक को यात्रा की जानकारी दें. इससे आपके कार्ड्स को ब्लॉक होने से बचाया जा सकता है, और आप बिना किसी रुकावट के विदेश में पैसे निकाल सकेंगे या खर्च कर सकेंगे. 

एयरपोर्ट पर करेंसी न बदलें
एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज करना महंगा पड़ सकता है. कोशिश करें कि यात्रा से पहले ही विदेशी मुद्रा खरीद लें. अगर ऐसा नहीं हो पाता, तो डेस्टिनेशन पर बैंक या एटीएम से करेंसी निकालें. 

क्रेडिट कार्ड की फीस चेक करें
विदेश में कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले जान लें कि उस पर कितने चार्ज लगेंगे. कुछ इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड्स कम फीस लेते हैं, ऐसे कार्ड्स का इस्तेमाल करें. 

यात्रा के लिए बजट बनाएं
यात्रा के खर्च का एक बजट बना लें. इससे आपको पता चलेगा कि आपको कितने पैसे साथ ले जाने हैं और हर दिन कितना खर्च करना है. साथ ही कुछ अतिरिक्त पैसे भी रखें, ताकि अचानक से किसी जरूरत में काम आ सकें. 

कई पेमेंट ऑप्शंस साथ रखें
विदेश में यात्रा के दौरान अपने पास नकद, क्रेडिट कार्ड, और फॉरेक्स कार्ड जैसे कई पेमेंट ऑप्शन रखें. इससे किसी भी परिस्थिति में आप तैयार रहेंगे. 

नकद और कार्ड्स को अलग-अलग रखें
अपने पैसे और कार्ड्स को अलग-अलग जगह रखें. थोड़ा कैश और एक कार्ड हमेशा अपने पास रखें और बाकी को सामान में बांट लें. इससे अगर कोई बैग खो जाए तो भी आपके पास पैसे रहेंगे. 

घर के बिल्स का ध्यान रखें
लंबी यात्रा पर जाते समय अपने घर के बिल्स के बारे में न भूलें. इन्हें समय पर भरने के लिए ऑटोमेटिक पेमेंट सेट कर सकते हैं या किसी परिवार वाले से मदद ले सकते हैं. 

इंटरनेशनल फोन प्लान लें
विदेश में महंगे फोन बिल्स से बचने के लिए एक अच्छा इंटरनेशनल प्लान लें. लैंडिंग से पहले अपने फोन का डेटा बंद कर दें ताकि कोई अप्रत्याशित खर्च न हो. 

पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करें
पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है. अपने डिवाइस पर 'कनेक्ट टू नेटवर्क्स ऑटोमैटिकली' ऑप्शन को बंद करें और बैंकिंग करते समय डेटा प्लान का इस्तेमाल करें. 

ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर लें
विदेश यात्रा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेना न भूलें. यह खोए हुए बैग, फ्लाइट डिले, और मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियों में आपकी मदद करेगा और आपको सुरक्षित महसूस कराएगा. 

क्या है बैंक बाजार?

बता दें कि बैंक बाजार एक व्यक्तिगत फाइनेंस मैनेजमेंट ऐप है, जो आपके मंथली खर्चों को खुद-ब-खुद ट्रैक करता है. ट्रैकिंग का यह तरीका एकदम सेफ होता है. इसके अलावा अगर आप कोई गलत लेन-देन करते हैं या किसी पेमेंट पर आपको जुर्माना देना पड़ता है तो यह ऐप यूजर को जानकारी भी देता है.

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष में कैसे गुजारा कर रही हैं सुनीता विलियम्स, जानें स्पेस स्टेशन में कैसे होता है पानी और खाने का जुगाड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
Independence Day 2026: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget