एक्सप्लोरर

IRCTC Package: IRCTC कराने जा रहा है रामायण यात्रा, इन धार्मिक स्थलों के आप कर सकेंगे दर्शन, टूर प्लान करने से पहले जान लें ये बातें

IRCTC Tour : आईआरसीटीसी लाया है श्री रामायण यात्रा टूर पैकेज, जिसके तहत आप भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शनों का आनंद उठा सकते हैं. पर टूर पैकेज करने से पहले इन बातों को जानना है जरूरी.

IRCTC Ramayana Yatra Tour Package: आईआरसीटीसी अपने कस्टमर्स के लिए एक से बढ़कर एक टूर पैकेज लेकर आता रहता है. ये टूर पैकेज बेहद शानदार होते हैं, क्योंकि यात्रियों को टूरिस्ट प्लेस को कवर करने का मौका मिलता है. सबसे अच्छी बात यह है कि ये टूर पैकेज यात्रियों की सभी सहूलियतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं. साथ ही बजट फ्रेंडली भी होते हैं. आईआरसीटीसी खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन से लेकर धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) लॉन्च करता है. इसी क्रम में आईआरसीटीसी भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए अयोध्या से रामेश्वरम तक के लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है. इस तीर्थ यात्रा की शुरुआत 18 नवंबर 2022 से दिल्ली से होने जा रही. यहां देखें इससे जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स...
 
इस टूर पैकेज का नाम- Sri Ramayana Yatra By Bharat Gaurav Tourist Train LTC Approved (NZBG01) है. इस यात्रा की विस्तृत जानकारी आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी. 
 
डेस्टिनेशन कवर
श्री रामायण यात्रा में अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम और भद्राचलम जैसी जगहों के दर्शन कराए जाएंगे.
 
इतने दिनों का है पैकेज
आईआरसीटीसी के तहत करवाई जाने वाली इस यात्रा में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए  17 रात और 18 दिन में श्री राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा. श्री रामायण यात्रा दिल्ली के सफरदरजंग से शुरू होगी. यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या और आखिरी पड़ाव भद्राचलम होगा. 
 
आईआरसीटीसी देगा ये सुविधाएं
इस पैकेज के तहत यात्रियों को थर्ड एसी में सफर करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. आईआरसीटीसी से ही आपके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी. यात्रा के दौरान यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर उपलब्ध कराया जाएगा. 
 
बोर्डिंग प्वाइंट
श्री रामायण यात्रा के तहत यात्री दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ जंक्शन से ट्रेन में सवार हो सकेंगे. 
 
डी-बोर्डिंग प्वाइंट  
वीरांगना लक्ष्मीबाई, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और दिल्ली सफदरजंग
 
यात्रा का किराया- कंफर्ट कैटेगरी
श्री रामायण यात्रा टूर पैकेज के तहत यात्रियों के लिए बुकिंग की दो कैटेगरी रखी गई हैं. पहली, कंफर्ट कैटेगरी में ट्रिपल/डबल शेयरिंग में 59,980 रुपये प्रति व्यक्ति यात्रा खर्च आएगा.  जबकि, सिंगल ऑक्यूपेंसी का 68,980 रुपये प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा. इस पैकेज के तहत बच्चों को साथ ले जाने पर 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 53,985 रुपये का भुगतान करना होगा. 
 
यात्रा का किराया- सुपीरियर कैटेगरी 
सुपीरियर कैटेगरी के तहत आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा. इसके तहत ट्रिपल/डबल शेयरिंग में 71,980 रुपये प्रति व्यक्ति किराये का भुगतान करना होगा. वहीं, सिंगल ऑक्यूपेंसी का  किराया 82,750 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा. इस पैकेज के तहत बच्चों को साथ ले जाने पर 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 64,785 रुपये किराया देना होगा.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget