एक्सप्लोरर

Air Pollution: वैसे तो जिंदगी-मौत भगवान के हाथ है- पर साइंस की नजर में पॉल्यूशन ने आपकी जिंदगी इतनी कम कर दी

Air Pollution In Delhi : दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ने लगा है. प्रदूषण बढ़ने से लोगों को कई सारी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए जरूरत है सतर्क और सावधान रहने की.

Pollution In Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है. बढ़ते प्रदूषण के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. ये बीमारियां इतनी खतरनाक होती हैं  कि सेहत पर गंभीर असर डालती हैं. पराली जलाना, निर्माणाधीन गतिविधियां, औद्योगिक रिलीज और वाहन से निकलते धुएं स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करती हैं. आइए जानते हैं दिल्ली की हवा प्रदूषित होने से किन-किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और उससे कैसे बचा जा सकता है...
 
वायु प्रदूषण से कम हो रही उम्र
हाल ही में जारी की गई, शिकागो विश्वविद्यालय के ऊर्जा नीति संस्थान की वायु गुणवत्ता लाइफ इंडेक्स पर 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में से एक देश है. एक अनुमान के हिसाब से, देश की पूरी आबादी के करीब 40 प्रतिशत लोग भारत के उत्तरी इलाकों में रहते हैं. इलाकों की सूची में दिल्ली और कोलकाता जैसे शहर भी शामिल किए गए हैं. इन राज्यों में रहने वाले लोग, वायु प्रदूषण की वजह से अपनी जिंदगी के लगभग 9 साल खो दे रहे हैं. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बांग्लादेश, भारत, नेपाल और पाकिस्तान के AQLI डाटा से पता चलता है कि वायु प्रदूषण कम होने से वहां के लोगों की उम्र करीब 5.6 साल तक बढ़ सकती है.
 
वायु प्रदूषण का सेहत पर असर
वायु प्रदूषण (Air pollution) के संपर्क में आने से हमारी सेहत पर कई तरह से बुरे असर पड़ सकते हैं. इनमें कुछ समय से लेकर लंबे समय के लिए होने वाली समस्याएं शामिल हैं. गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं तब सामने आती हैं, जब हवा में सूक्ष्म पीएम 2.5 कण मौजूद होते हैं. ये कण इंसानों के शरीर में आसानी से चले जाते हैं और फेफड़ों में पहुंच नुकसान पहुंचाते हैं.
 
क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस की समस्या
ब्रोंकाइटिस एक खास तरह की सूजन है जो आपके फेफड़ों में जाने वाले वायुमार्ग में रुकावट डाल देती है. जब आपका वायुमार्ग (ट्रेकिया और ब्रॉन्काई) में जलन महसूस होती है, तब वहां सूजन आ चुकी होती है और बलगम भर जाता है. इसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति को खांसी हो जाती है. वायु प्रदूषण भी हमारे वायुमार्ग में सूजन की वजह बन सकता है, जिससे ब्रॉन्काइटिस की समस्या हो सकती है.
 
अस्थमा का अटैक
जो लोग पहले से ही अस्थमा की दिक्कत से पीड़ित हैं, प्रदूषण उनकी स्थिति को पहले से ज़्यादा बिगाड़ सकता है. साथ ही, स्वस्थ लोग भी अस्थमा के शिकार भी हो सकते हैं. अमेरिकन लंग एसोसिएशन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जो लोग ओज़ोन और कण प्रदूषण में सांस ले रहे हैं उनमें अस्थमा की दिक्कत बढ़ सकती है. साल 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में वायु प्रदूषण की वजह से सिर्फ़ एक साल में 60 लाख बच्चे अस्थमा के शिकार हुए.
 
फेफड़ों का कैंसर
लैंसेट में सितंबर में पब्लिश हुई एक स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया था कि कैसे बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण फेफड़ों के कैंसर, मेसोथेलियोमा, मुंह और गले के कैंसर का कारण बन सकता है. यानी कि वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ते ही फेफड़ों के मरीज या फिर फेफड़ों के रोगों की समस्या अपने-आप बढ़ने लगती है.
 
अन्य खतरनाक बीमारियां
लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क रहने वाले लोगों में COPD, निमोनिया और दिल की बीमारियों का खतरा भी बना रहता है. इसकी वजह से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में शिथिलता होने लगती है. इन बीमारियों की गंभीरता लगभग हर व्यक्ति में अलग-अलग तरह से हो सकती है. इन पर इंसान की मौजूदा लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य स्थिति, उम्र, और लिंग का सीधा असर पड़ता है.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget