एक्सप्लोरर

Road Trip: बेमौसम बारिश के इस सीजन में कर रहे हैं रोड ट्रिप प्लान? इन बातों का रखें खास ध्यान

Road Trip In Rainy Season: अक्टूबर का महीना चल रहा है पर देश के कई हिस्सों में अब भी बारिश हो रही है. अगर आप भी इस सीजन में रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल.

Tips For Road Trip In Rainy Weather: आजकल होने वाली बरसात बेमौसम जरूर है पर जिन इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, वहां इसने मौसम खुशनुमा कर दिया है. कई लोग तो मौसम का मिजाज देखकर ही रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं और कहीं न कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं. बात जब ट्रैवलिंग की हो तो रोड ट्रिप का अपना ही मजा होता है. ये ट्रिप्स जहां एडवेंचर से भरपूर होती हैं वहीं कई बार ठीक से प्लानिंग न होने पर परेशानी का सबब भी बनती हैं. इसलिए अगर आप भी रोड ट्रिप पर कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें.

सबसे पहले देखें वेदर फोरकास्ट

कहीं भी निकलने से पहले बेमौसम बारिश के इस माहौल में वेदर फोरकास्ट देख लेना ठीक रहेगा. जहां आप जा रहे हैं और उन स्थानों पर पहुंचने के लिए जो रोड लेंगे वहां का वेदर फोरकास्ट क्या कह रहा है, ये चेक कर लें. कई बार मौसम का मजा लेने के लिए की गई प्लानिंग उल्टी पड़ जाती है जब हालात बिगड़ने से रास्ते में कोई समस्या आती है.

दो फोन रखें साथ

इस मौसम में अक्सर मोबाइल नेटवर्क धोखा दे जाते हैं. ऐसे में कम से कम दो तरह के मोबाइल फोन साथ लेकर चलें. एक में नेटवर्क न आए तो दूसरे का इस्तेमाल किया जा सके. बैटरी बैकअप का भी ध्यान रखें. साथ में पावर बैकअप लेकर चलें. जीपीएस की सुविधा के लिए भी मोबाइल नेटवर्क जरूरी है.

गाड़ी ठीक से चेक करा के निकलें

आपकी गाड़ी नई हो या पुरानी रोड ट्रिप पर जाने से पहले एक बार मैकेनिक या सर्विस एजेंसी में गाड़ी दिखाने में कोई समस्या नहीं है. चेक कर लें कि गाड़ी में कहीं कोई दिक्कत न हो. टायरों में हवा, फ्यूल फुल, स्टेपनी वगैरह सब चेक करने के बाद ही निकलें.

एंटरटेनमेंट और खाने की रखें व्यवस्था

ट्रिप पर निकलने से पहले गाड़ी में बैठा हर कोई अपने लिए गेम से लेकर गानों तक का इंतजाम कर सकता है. कुछ समय तो बातें करके या हंसी मजाक में कट जाता है पर कुछ देर बाद अक्सर लोग अपने-अपने में व्यस्त हो जाते हैं. ऐसे में एंटरनेटमेंट की व्यवस्था जरूरी है. इसी तरह सूखे नाश्ते से लेकर एक या दो बार के लिए खाने की व्यवस्था करके निकलें. कई बार मौसम बिगड़ने पर जहां रुकने की योजना होती है वहां गाड़ी नहीं रुक पाती. गाड़ी में छतरी या रेनकोट जरूर रख लें.

ये भी पढ़ें: -
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
Nelson Mandela International Day: साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
Madhya Pradesh Tour Package: क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
Bihar Heli Tourism: बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, सिर्फ ₹2100 में पटना तो ₹6000 में होगी कैमूर की हवाई सैर
बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, सिर्फ ₹2100 में पटना तो ₹6000 में होगी कैमूर की हवाई सैर

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget