एक्सप्लोरर

Itching In Beard: दाढ़ी की खुजली से हैं परेशान, इन उपायों से मिलेगा आराम

Itching In Beard: ये जान लेना जरूरी होता है कि दाढ़ी में खुजली होती क्यों है और उससे कैसे बचा जा सकता है.

Itching In Beard: जिस तरह महिलाओं को संजने संवरने और मेकअप करने का शौक होता है. उसी तरह पुरुषों में अपनी दाढ़ी का क्रेज होता है. दाढ़ी को करीने से रखना. उसकी ट्रिमिंग करते रहना और दाढ़ी के साथ साथ अपने लुक्स को संवारना पुरुषों का खास शगल रहा है. लेकिन दाढ़ी को मेंटेन रखना इतना आसान नहीं है. अक्सर दाढ़ी में खुजली होती है. ये खुजली इतनी परेशान करने वाली होती है कि उससे निजात पाने का कोई आसान तरीका नजर नहीं आता. और, न ही इतने प्यार और जतन से संवारी गई दाढ़ी को काटने का मन करता है. ऐसे में ये जान लेना जरूरी होता है कि दाढ़ी में खुजली होती क्यों है. और उससे कैसे बचा जा सकता है.

दाढ़ी में खुजली का कारण?

दाढ़ी में खुजली का सबसे बड़ा कारण होता है उसकी ठीक से साफ सफाई न होना. अगर हाईजीन मेंटेन नहीं होगी तो दाढ़ी में खुजली होने लगेगी.

जिनकी स्किन ज्यादा ड्राई होती है उन्हें भी दाढ़ी में खुजली होती है.

जो लोग दाढ़ी में ज्यादा कैमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं उन्हें भी इस खुजली से परेशान होना पड़ता है.

जानिए खुजली से निपटने के लिए क्या करें?

आप किसी दिन नहाएं या न नहाएं. लेकिन अपनी दाढ़ी को रोज साफ करना न भूलें. हो सके तो दाढ़ी वाले हिस्से को गुनगुने पानी से रोज धोएं.

अपने चेहरे के साथ साथ दाढ़ी की हाइजीन भी मेंटेन रखें. गंदगी या तेल का सामना होने के बाद दाढ़ी धोने में देर न करें.

फेस वॉश के साथ साथ बियर्ड वॉश का भी इस्तेमाल जरूर करें. ताकि दाढ़ी को सही सफाई मिल सके.

दाढ़ी की कंडीशनिंग भी जरूरी है. इसके लिए जोजोबा या आर्गन ऑयल का उपयोग कर सकते हैं.

दाढ़ी की शेविंग और ट्रिमिंग के बाद नेचुरल आफ्टर शेव का उपयोग जरूर करें.

पहली बार आए दाढ़ी तो इन बातों का ध्यान रखें

आप अगर पहली बार दाढ़ी रखने का सोच रहे हैं और दाढ़ी भी पहली ही बार आ रही है तो शेविंग और ट्रिमिंग तुरंत शुरू न करे. इससे स्किन भी डेमेज हो सकती है. इत्मीनान रखे दाढ़ी को पहले अच्छे से आने दे. उसके बाद उसकी ट्रिमिंग शुरू करें.

और पढ़ें

घंटों लगातार एक ही जगह पर बैठने से हो सकती है स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या, इस तरह करें बचाव

बारिश में गंदे हो गए हैं सफेद जूते, इन टिप्स से वापस पाएं बेदाग सफेदी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Do Potatoes Turn Black: कटे हुए आलू काले क्यों पड़ जाते हैं, लंबे समय तक कैसे रहेंगे सफेद?
कटे हुए आलू काले क्यों पड़ जाते हैं, लंबे समय तक कैसे रहेंगे सफेद?
Dengue Vaccine: 2027 तक आएगी भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, जानें यह कितनी असरदार?
2027 तक आएगी भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, जानें यह कितनी असरदार?
Stem Cell Therapy: बिना मंजूरी स्टेम सेल थेरेपी पर होगी कार्रवाई, एक्शन में आया स्वास्थ्य मंत्रालय
बिना मंजूरी स्टेम सेल थेरेपी पर होगी कार्रवाई, एक्शन में आया स्वास्थ्य मंत्रालय
Pencil Marks On Wall: क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ
क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- 'कानून के नजरिए से सब एक'
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- 'कानून के नजरिए से सब एक'
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF
15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF
Embed widget