एक्सप्लोरर

Shoes Cleaning Tips: बारिश में गंदे हो गए हैं सफेद जूते, इन टिप्स से वापस पाएं बेदाग सफेदी

Shoes Cleaning Tips: सफेद जूते एक बार अगर बारिश में गंदे हुए तो उनकी पुरानी चमक वापस लाना मुश्किल है. पर कुछ तरीकों से आप सफेद जूतों को काफी हद तक बेदाग रख सकते है. चलिए जानते हैं क्या हैं वो तरीके.

Shoes Cleaning Tips: बारिश के मौसम में जूतों को साफ रखना एक बड़ा चैलेंज है. कपड़े तो फिर भी आसानी से धुल जाते हैं. लेकिन किचड़ में सने जूतों को साफ करना किसी बड़े टास्क की तरह है. खासतौर से अगर जूतों का रंग सफेद हो तो समझिए कि उनसे कीचड़ को तो हटाया जा सकता है लेकिन कीचड़ के दाग छुटाने में नानी याद आ जाती है. बाकी जगह तो आप व्हाइट शूज अवॉइड कर सकते हैं. लेकिन स्कूल में सफेद यूनिफॉर्म के दिन व्हाइट शूज पहनना मजबूरी है. जो एक बार अगर बारिश में गंदे हुए तो उनकी पुरानी चमक वापस लाना मुश्किल है. पर कुछ तरीकों से आप सफेद जूतों को काफी हद तक बेदाग रख सकते है. चलिए जानते हैं क्या हैं वो तरीके.

टूथपेस्ट

जिस टूथपेस्ट से आप रोजाना अपने दांत चमकाते हैं उससे अपने जूते चमकाएं. जूतों को पहले तो गीले कपड़े से साफ कर लें. इसके बाद आप उस पर किसी ब्रश की मदद से टूथपेस्ट लगाएं औऱ थोड़ी देर रख दें. जब पेस्ट सूख जाए तब फिर ब्रश की मदद से जूतों को घिसें और पानी से धो लें. इस काम के लिए कोई जेल वाला टूथ पेस्ट यूज न करें. सिर्फ बेसिक टूथपेस्ट ही यूज करें.

नेल पेंट रिमूवर

नेल पेंट रिमूवर बारिश के दाग हटाने में कारगर है. एक रूई की मदद से पूरे जूते पर नेल पेंट रिमूवर लगा क रख दें. इसके बाद साबुन और पानी से जूते धो दें. जूते फिर चकाचक नजर आएंगे.

विनेगर और बेकिंग सोडा

विनेगर में बेकिंग सोडा मिक्स कर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को जूतों पर अच्छे से  रगड़ कर लगा दें. कुछ देर जूते सूखने रख दें. जब पेस्ट सूख जाए तब इसे टूथब्रश की मदद से घिसते हुए धो दें. इस पेस्ट से जूतों की रंगत निखरती है साथ ही बदबू भी गायब हो जाती है.

नींबू का रस

नींबू का रस नेचुरल ब्लीच है. जो चुटकी में जिद्दी दाग धब्बे मिटा देता है. जूते ज्यादा गंदे हो गए हों तो नींबू का रस निचोड़कर सीधे रूई से जूतों पर लगाएं. अगर दाग हल्का हो पानी में घोलकर भी नींबू का रस लगा सकते हैं. जूते तो चमकेंगे ही दाग भी छू मंतर हो जाएंगे.

और पढ़ें

बिना गोली इन नेचुरल टिप्स के साथ आगे बढ़ाएं पीरियड्स की डेट, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

हर तरह की बीमारी से बचाएंगे ये दादी नानी के नुस्खे, बरसों से दिखा रहे अपना जादू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Golgappa Pani: घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें
किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें
Kitchen Slab Cleaning: सफाई के बाद भी चिपचिपा रहता है किचन स्लैब? नोट करें 2 मिनट का हैक
सफाई के बाद भी चिपचिपा रहता है किचन स्लैब? नोट करें 2 मिनट का हैक
Neem Karoli Baba: सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget