एक्सप्लोरर

Tips For Skin: चावल के इस्तेमाल से बनाएं फेस टोनर, मास्क और क्रीम, स्किन निखारने का करेंगे काम

चावल का इस्तेमाल सुंदरता बढ़ाने में लंबे अरसे से किया जाता रहा है. अब तो ब्यूटी कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स बनानेवाली कंपनियां भी उसके फायदे से वाकिफ हो चुकी हैं. इसलिए उनके शैंपू और क्रीम में चावल की मौजूदगी का दावा किया जाता है.

महामारी की दूसरी लहर में सैलून पर पड़े ताले के चलते आपकी ब्यूटी का समाधान संभव नहीं है, तो फिर क्यों नहीं इसका तरीका घर पर ही ढूंढ लिया जाए. बिना पार्लर गए तरोताजा नजर आने के लिए चावल के इस्तेमाल से फेशियल तैयार किया जा सकता है. चावल का इस्तेमाल सुंदरता बढ़ाने में लंबे अरसे से किया जाता रहा है. अब तो ब्यूटी कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स बनानेवाली कंपनियां भी उसके फायदे से वाकिफ हो चुकी हैं. इसलिए उनके शैंपू और क्रीम में चावल की मौजूदगी का दावा किया जाता है. चावल को व्हाइटनिंग एजेंट भी करार दिया जाता है. उसकी मदद से रंगत को गोरा, स्किन को साफ और बालों को घना किया जा सकता है. 

राइस टोनर बनाने का तरीका- राइस टोनर बनाने के लिए एक कप चावल को धो लें. अब उसमें एक कप पानी डाल कर एक घंटा या पूरी रात ढांक कर रखें. पानी से चावल छानने के बाद उसे एक हफ्ते के लिए फ्रिज में सुरक्षित किया जा सकता है. चेहरा धोने के बाद चावल के पानी से रोजाना स्किन साफ करें या स्प्रे बोतल की मदद से चेहरा पर उड़ेलें. उससे आपकी स्किन में चमक और निखार आएगा, खुले छिद्र बंद हो जाएंगे और स्किन का रूखापन दूर होगा. शानदार नतीजे के लिए राइस टोनर से स्किन साफ करने के बाद तौलिया या सूती कपड़ा गुनगुने पानी में भिगोकर अपने चेहरे पर चंद मिनट तक रखें.    
 
राइस क्रीम बनाने का तरीक- 4 चम्मच उबला हुआ चावल लें और मैश करें. अब उसमें 4 चम्मच दही, 1 चम्मच आटा और 1 चम्मच बेसन मिलाएं. बेसन और आटा में से कोई एक भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब उसमें चंद बूंद नारियल तेल का शामिल करें. क्रीम तैयार हो जाने के बाद 15-20 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें. अब राइस क्रीम को फेस मास्क की तरह चेहरे, गर्दन, हाथ, बाजू पर 20 मिनट के लिए लगाएं और छोड़ दें. 20 मिनट के बाद साफ और ठंडे पानी से धो लें. बेहतरीन नतीजे के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार जरूर करें. राइस क्रीम और राइस मास्क ब्यूटी पार्लर के व्हाइटनिंग फेशियल से कम नहीं.  

कैसे तैयार करें राइस मास्क- चावल का मास्क तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच चावल का पाउडर लें. फिर उसमें एक बड़ा चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी शामिल करें. तमाम सामग्री को इकट्ठा करने के बाद उसमें दूध या गुलाब जल डाल कर अपने चेहरे पर उंगलियों की मदद से मसाज करें. मसाज करने के बाद उसे अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें. मास्क जब खुश्क हो जाए, तो उसे धो लें. ऐसा करने से चेहरा तरोताजा और स्किन भी मुलायम रहेगी.

कफ़ और खांसी से परेशान हैं, तो अपनाएं ये देसी नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Covid-19: सिगरेट और शराब पीने वालों को है कोरोना से ज्यादा खतरा, जा सकती है जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget