एक्सप्लोरर

Beauty Tips: गर्मी के मौसम में ऐसे रखें अपने मेकअप का ख्याल, अपनाएं ये 5 टिप्स

यहां कुछ मेकअप और ब्यूटी टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप गर्मी के मौसम में भी अपने मेकअप का ख्याल रख सकते हैं.

नई दिल्ली: किसी पार्टी वगैरह में शामिल होने से पहले खुद को खूबसूरत दिखने की चाह में हम मेकअप करने में घंटों समय बिता देते हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में पसीने से इसी मेकअप को बहने में मिनटों का वक्त भी नहीं लगता है. ऐसे में मेकअप को चेहरे पर ज्यादा समय तक टिकाए रखने के लिए कुछ बेहद ही आसान से स्टेप्स की मदद ली जा सकती है, जिनका उपयोग किसी भी मौसम में मेकअप को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले किया जा सकता है. मेकअप और ब्यूटी एक्सपर्ट अंशुल अग्रवाल की ओर से कुछ ऐसे ही टिप्स सुझाए गए हैं, जिनकी मदद लेकर स्वेट प्रूफ मेकअप लुक को अपनाया जा सकता है.

त्वचा को करें ठंडा चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करने के बाद आइस पैड्स या आइस रोलर्स की मदद से त्वचा को ठंडक पहुंचाना सबसे ज्यादा जरूरी है. इससे 1-2 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और पांच मिनट के लिए चेहरे को यूं ही छोड़ दें. त्वचा को ठंडक पहुंचाने से त्वचा के रोम छिद्रों को सिकुड़ने में मदद मिलेगी और इसके साथ ही त्वचा में अत्यधिक तेल का बनना भी नियंत्रित होगा.

हमेशा करें प्राइमर का इस्तेमाल त्वचा की सतह को चिकना बनाने के लिए जेल/सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर का उपयोग करना बेहद आवश्यक है. इससे चेहरे पर मेकअप अच्छे से बैठता है.

ऑयल फ्री, वॉटरप्रूफ फॉम्र्यूलेशन ऑयली या क्रीम बेस्ड मेकअप पसीने के साथ आसानी से बह जाते हैं. इसलिए मेकअप को अधिक समय तक चेहरे पर टिकाए रखने के लिए वॉटरप्रूफ या मैट फार्मूले का ही इस्तेमाल करें.

टोनर का इस्तेमाल है जरूरी अपने चेहरे के हिसाब से किसी भी टोनर का इस्तेमाल करें. जिनकी त्वचा तैलीय है, वे ऑयल फ्री टोनर का उपयोग कर सकते हैं, जिनकी त्वचा रूखी है, वे हाइड्रेटिंग टोनर को अप्लाई कर सकते हैं.

ब्लोटिंग तकनीक चेहरे पर मेकअप लगाने के बाद और सेटिंग स्प्रे का छिड़काव करने से पहले ब्लोटिंग पाउडर को लगाना न भूलें. अगर आपने फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं किया है, तो इस दौरान ब्लोटिंग पेपर का भी उपयोग किया जा सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि आजकल हेवी मेकअप के बजाय न्यूड या नैचुरल मेकअप ही ट्रेंड मंब है. ऐसे में चेहरे पर बहुत ज्यादा सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करने से बचें, लेकिन किसी पार्टी या समारोह में पसीने से मेकअप को बचाने के लिए इन आसान टिप्स को उपयोग में लाकर मेकअप को घंटों बरकरार रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

Weight Loss: लौंग खाकर ऐसे घटाएं वजन और रहे सेहतमंद

ये 5 संकेत जो जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाने पर शरीर देता है, समझें इशारे और कम करें कार्ब्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget