एक्सप्लोरर

2023 की पहली पसंद रहे ये फॉरेन रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन, कपल्स ने खूब किया एंजॉय

आइए जानते हैं 2023 के टॉप 5 फॉरेन हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया..

Google Search 2023: नए साल आने वाला है. 2023 जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, हम उन चीजों पर नजर डाल रहे हैं जो इस साल सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. घूमने और पर्यटन के क्षेत्र में, कुछ विदेशी डेस्टिनेशंस ने इस साल न्यू मैरिड कपल्स का दिल जीता. थाईलैंड, मालदीव, पेरिस, बाली, और सेंटोरिनी जैसे रोमांटिक स्थान इस साल हनीमून के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए गए. यह जगहें बेहद खूबसूरत और रोमांटिक हैं. नए नवविवाहित जोड़ों ने इन शहरों को अपनी प्यार भरी यादों को संजोने के लिए चुना. आइए जानते हैं कि इन डेस्टिनेशंस में क्या खास है. 

थाईलैंड
थाईलैंड को 2023 में हनीमून मनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया गया. थाईलैंड की खूबसूरत सफेद बीच, शानदार रिजॉर्ट, स्पा और मसाज तथा रोमांटिक वातावरण ने इसे कपल्स के बीच टॉप चॉइस बना दिया है. फुकेत, पटाया और को समुई जैसे बीच डेस्टिनेशन न्यू मैरिड कपल्स जोड़ों को बहुत पसंद आए. यहां उन्होंने एक-दूसरे के साथ गुजारे पलों को याद के रूप में बिताया और रिलेक्सिंग स्पा, क्रूज़, और रोमांटिक डिनर जैसी चीजें बहुत एन्जॉय की. साथ ही स्थानीय खान-पान और विभिन्न संस्कृतियों से रू-ब-रू होने का भी मौका मिला. 

मालदीव
मालदीव को 2023 में हनीमून मनाने के लिए काफी पसंद किया गया. यहां के लुभावने ट्रॉपिकल बीच, नीले पानी वाला समुद्र और सुंदर आइलैंड्स ने बहुत से कपल्स का दिल जीत लिया. यहां बिताए हर पल उनके लिए यादगार रहे. मालदीव की सुंदरता ने उनके हनीमून को फिल्मी बना दिया. 

पेरिस
पेरिस को 2023 में हनीमून मनाने के लिए कपल्स की तीसरी पसंद रहा. प्यार के शहर के नाम से मशहूर पेरिस ने अपनी रोमांटिक सड़कों, सेन नदी के किनारे की सैर और ऐतिहासिक स्थलों के साथ कपल्स को इंप्रेस किया. लक्जरी होटलों में ठहरना, फ्रेंच डिश का स्वाद चखना और शॉपिंग करना सभी को पसंद होता है ऐसे में कपल्स के लिए पेरिस हनीमून बेहद खास होता है. 

बाली 
बाली को 2023 में विदेशी हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया गया. यहां के सुंदर समुद्र तट, हरे-भरे जंगल, शांत पहाड़ियां और खूबसूरत रिजॉर्ट न्यू कपल्स को बेहद लुभावने लगे. यहां स्नॉर्कलिंग, सर्फिंग, ट्रेकिंग और क्रूज जैसी रोमांटिक चीजों को लोग बहुत आनंद लेते हैं. सूर्यास्त के समय समुद्र किनारे बैठकर प्यार भरी बातें करने के पल हर किसी को पसंद आए. बाली ने अपने स्वर्ग से कम नहीं नजारों के साथ सभी का दिल जीत लिया. 

सेंटोरिनी
सेंटोरिनी को 2023 में रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में काफी पसंद किया गया. इस ग्रीक द्वीप पर आकर न्यू मैरिड कपल्स ने अपने प्यार के लिए यह जगह चुना.यहां के ब्लू एंड व्हाइट पेंटेड घर, क्लियर ब्लू पानी वाला समुद्र तट और ब्रीथटेकिंग सनसेट ने हर किसी को इंप्रेस करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन

Embed widget