एक्सप्लोरर

इस देश ने ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 वैक्सीन को टीकाकरण अभियान में शामिल करने से रोका

दक्षिण अफ्रीका में एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन को टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया जाएगा. सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस के वैरिएन्ट के खिलाफ प्रभावी नहीं है. वैक्सीन का 2 हजार वॉलेंटियर पर मानव परीक्षण करने के बाद खुलासा हुआ. शुरुआती डेटा को निराशाजनक संकेत बताया गया है.

दक्षिण अफ्रीका ने एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की बनाई कोविड-19 वैक्सीन को टीकाकरण अभियान में शामिल करने से रोक दिया है. दोनों कंपनियों की संयुक्त कोविड-19 वैक्सीन देश में कोरोना वायरस के वेरिएन्ट के खिलाफ कम सुरक्षित पाई गई है. वैक्सीन का मानव परीक्षण 2 हजार लोगों पर किया गया था. परीक्षण में शामिल सभी वॉलेंटियर की औसत उम्र 31 साल थी और सभी युवा, स्वस्थ थे.

दक्षिण अफ्रीका ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को रोका

नतीजे से पता चला कि वैक्सीन दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस की नई किस्म के खिलाफ बहुत ज्यादा कारगर नहीं है. उसके बाद सरकार ने टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल करने से रोकने का एलान किया. पिछले हफ्ते वैक्सीन का एक मिलियन डोज मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को मध्य फरवरी से टीका लगाया जाना था. मानव परीक्षण के शुरुआती निराशाजनक डेटा से संकेत मिला कि टीकाकरण अभियान में कोविड-19 वैक्सीन का इस्तेमाल फायदेमंद साबित नहीं हो सकता.

टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं करने का एलान

रविवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिकों की सलाह का इंतजार करेगी. शुरुआती डेटा में वैक्सीन को मध्यम लक्षण के खिलाफ सिर्फ सीमित सुरक्षित पाया गया. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का दक्षिणी अफ्रीकी वैरिएन्ट ज्यादा संक्रामक लगता है और देश में कोविड-19 के मामलों में 90 फीसद से ज्यादा उसका योगदान है. एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की बनाई कोविड-19 वैक्सीन मूल स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावी लगती है, मगर नई शक्ल B.1.351 के खिलाफ नहीं है. उन्होंने कहा, "इसलिए हमने अस्थायी तौर पर वैक्सीन को रोकने का फैसला किया है...ज्यादा काम किए जाने की जरूरत है."

उन्होंने आगे बताया कि वैरिएन्ट के खिलाफ मौत और गंभीर लक्षण की रोकथाम में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के असरदार होने का वैज्ञानिक अध्ययन करेंगे. दक्षिण अफ्रीका आनेवाले महीनों में अविलंब अन्य वैक्सीन को टीकाकरण अभियान में शामिल करेगा. दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने रविवार को कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन ने मानव परीक्षण में वैरिएन्ट के खिलाफ अच्छे नतीजे दिए हैं. रविवार को वैक्सीन के मुख्य शोधकर्ता ने बताया कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के निर्माताओं को उम्मीद है कि शरद ऋतु तक दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वायरस वैरिएन्ट के खिलाफ संशोधित वैक्सीन तैयार हो सकती है.

Health Tips: छोले खाने से होता है नुकसान या है फायदेमंद, जानिए

Health Tips: दाल खाते हैं तो अभी सावधान हो जाएं, जानिए नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
IRCTC Japan Tour Package: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget