एक्सप्लोरर

Teachers Day 2025 Speech Ideas: शिक्षक दिवस पर अपने भाषण से टीचर्स का जताएं आभार, ये हैं स्पीच तैयार करने के छोटे, आसान और बेस्ट आइडिया

Teachers Day 2025 Speech Ideas: शिक्षक दिवस विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों का आभार जताने का खास अवसर है. इस दिन बच्चे भाषणों के जरिए अपने गुरुओं को धन्यवाद देते हैं. प्रेरणादायक भाषण स्कूल असेंबली में माहौल को यादगार बना देते हैं.

हर साल 5 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. शिक्षक दिवस का उद्देश्य बच्चों को यह याद दिलाना है कि शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि हमारे मार्गदर्शक, प्रेरक और जीवन में सही दिशा दिखाने वाले होते हैं. इस दिन स्कूल और कॉलेज में बच्चे अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान आभार व्यक्त करने के लिए स्पीच तैयार करते हैं. ऐसे में चल‍िए इस बार के ल‍िए शिक्षक दिवस पर बच्चों के लिए कुछ छोटे और प्रेरणादायक स्पीच आईडिया बताते हैं, जो उन्हें अपने शिक्षकों की भूमिका और उनके पढ़ाने के तरीके को उजागर करने में मदद करेंगे. 

डॉ राधाकृष्णन को याद करना

बच्चे अपने भाषण में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान का उल्लेख कर सकते हैं. यह उनके द्वारा शिक्षकों के प्रति सम्मान दिखाने और शिक्षा के महत्व को समझने का अच्छा अवसर है. 

शिक्षक का महत्व

स्पीच में बच्चे बता सकते हैं कि शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते बल्कि जीवन के मूल्य, सही और गलत की समझ और अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा भी देते हैं. उनके पढ़ाने के अनोखे तरीके बच्चों को सीखने और समझने में मदद करते हैं. 

गुरु-शिष्य का रिश्ता 

गुरु और शिष्य का रिश्‍ता दीपक की तरह होता है जो खुद जलकर दूसरों के जीवन में रोशनी फैलाता है. ऐसे में इस खास मौके पर बच्चों को यह दर्शाना चाहिए कि उनके शिक्षक ने उन्हें जीवन की कठिनाइयों से निपटने और सही दिशा में चलने की के लिए कैसे प्रेरित किया है. 

अपने जीवन में शिक्षक की भूमिका बताना 

बच्चे अपने भाषण में यह साझा कर सकते हैं कि शिक्षक ने उनके जीवन में कैसे बदलाव लाया, उन्हें नई चीजें सीखने के लिए कैसे प्रेरित किया और उनके व्यक्तिगत विकास में क्या योगदान दिया. 

आभार व्यक्त करना 

अपने शिक्षक के प्रति धन्यवाद व्यक्त करना बहुत जरूरी है. बच्चे यह बता सकते हैं कि उनके शिक्षक की मेहनत, धेर्य और सीखाने के तरीके ने उन्हें आत्मविश्वासी और समझदार बनाया. 

शिक्षकों से करें वादा 

स्पीच में बच्चे यह वादा कर सकते हैं कि वह शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन को व्यर्थ नहीं जाने देंगे. वह अपने जीवन में ईमानदारी, मेहनत और अच्छे संस्कार अपना कर आगे बढ़ेंगे. 

भविष्य के लिए संकल्प 

भाषण को सकारात्मक तरीके से समाप्त करने के लिए बच्चे अपने भविष्य के संकल्प का उल्लेख कर सकते हैं. यह बताना कि वह अच्छे छात्र बनेंगे, सीखने की कोशिश करेंगे और शिक्षकों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे, यह भाषण को और भी प्रेरणादायक बना सकता है. शिक्षक दिवस पर बच्चों के लिए यह सात आइड‍िया न केवल स्पीच तैयार करने में मदद करेंगे, बल्कि उन्हें यह भी याद दिलाएंगे की शिक्षक हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण होते हैं.  छोटे और सरल शब्दों में अपने अनुभव साझा करना शिक्षकों की भूमिका और उनके पढ़ाने के तरीके को उजागर करना, इस दिन को खास बनाने का सबसे प्रभावित तरीका है.

ये भी पढ़ें-मराठा आरक्षण पर मानी महाराष्ट्र सरकार, जानिए किन राज्यों में 50% से ज्यादा है कोटा सिस्टम?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget