एक्सप्लोरर

नेक इंसान बनाने के लिए अपने बच्चे को बचपन से ही सिखाएं ये स्किल्स

मां-बाप अक्सर लाड प्यार में बच्चों को कुछ बेसिक लाइफ स्किल नहीं सिखाते, इससे बच्चों की जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, आइए जानते हैं इसके बारे में

Basic Life Skill: हर मां बाप अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं. उम्दा शिक्षा, खानपान,कपड़े,खेलकूद वो सब कुछ जिससे बच्चों को किसी तरह की कोई कमी ना हो. ताकी बच्चे जीवन में कुछ अच्छा कर पाएं,लेकिन कई बार मां-बाप ओवर पजेसिव हो जाते हैं और लाड प्यार में बच्चों को कुछ बेसिक लाइफ स्किल नहीं सिखाते, इससे बच्चों की जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं उन्हीं कुछ चीजों के बारे में जिसे बच्चों को सिखाना बहुत जरूरी है, उनके आगे की भविष्य के लिए

खुद का काम करना सिखाएं: आजकल बच्चों कि ज्यादा केयर करने के चक्कर में मां-बाप या तो उनके सारे काम खुद ही कर देते हैं या फिर कोई नौकर रखते हैं. हर मां-बाप को ऐसा लगता है कि उसके बच्चे को कोई परेशानी ना हो लेकिन अगर ऐसे ही आप उसका काम करते रहेंगे तो उससे खुद के काम करने की आदत नहीं रहेगी, आगे चल कर वो अपने काम करने में सक्षम नहीं रहेगा,ऐसे में जब बच्चा 3 साल से ऊपर का हो जाए तो उन्हें उनकी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाएं. जैसे  पहले खुद स्कूल शू  पॉलिश करना सिखाए, पानी के बॉटल भरना वगैरा वगैरा

बच्चे को अलग अलग टास्क दें: बच्चे का मानसिक विकास बचपन से ही शुरू हो जाता है. ऐसे में उन्हें क्रिएटिव बनाने के लिए अलग-अलग तरह के टास्क दीजिए. वो जितना सोचेंगे उनके दिमाग में इतने ज्यादा सवाल बनेंगे और यह विकास के लिए काफी जरूरी है. ऐसे में आप उन्हें पजल सॉल्व करने के लिए या फिर क्ले से कुछ डिजाइन करने के लिए दें, आप चाहे तो आसपास की शॉप से अपनी निगरानी में उनसे सामान भी मंगवा सकते हैं. उन्हें दुनियादारी भी सीखने को मिलेगी.

हेल्दी आदत बताएं: अपने बच्चे को हेल्दी आदतों से रूबरू कराएं.जैसे कि ब्रश हमेशा करना चाहिए, रोजाना नहाने की आदत डलवाएं, खाने सा पहले हाथ धोना, वगैरा वगैरा...अगर बचपन में ही वो ये चीजें सीख जाएंगे तो आगे जाकर वो हमेशा हेल्थी आदत ही अपनाएंगे.

बच्चों को हाइजीन के बारे में बताएं: बचपन से ही बच्चे को हाइजीन के बारे में बताएं. जैसे अगर बच्चे स्कूल जाते हैं तो वो पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं. उन्हें सिखाएं कि हमेशा टॉयलेट से आने के बाद हाथ धोना चाहिए, जानवरों को छूने के बाद, बीमार इंसान से मिलने के बाद हाथों को अच्छे से साफ करना चाहिए. इसके अलावा बच्चों के नाखून की सफाई भी करवाएं. नाखून काटने की आदत बच्चों में डालें इससे वह पेट की बीमारियों से बचे रहेंगे

चीजों को ऑर्गेनाइज करना सिखाएं: कई बार हम देखते हैं कि बच्चे स्कूल से आने के बाद अपना बैग कहीं और अपने जूते कहीं और फेंक देते हैं.बच्चों को शुरू से ही ऑर्गेनाइजेशन सिखाइए.अपने सामान अपने किताबों को, गैजेट को सही तरीके से रखना जरूर सिखाइए. अगर बच्चा छोटी उम्र से ही ऐसा करना सीख जाएगा तो बड़े होकर अपना और अपने सामान का खास ख्याल रख पाएगा.

मदद करना सिखाएं:बचपन में ही अपने बच्चों को हर मानवीय गुण सिखाने की शुरुआत करें. उन्हें बताएं कि मानव जीवन का ​उद्देश्य दूसरों की मदद करना है. ताकि वो बड़े होकर दूसरों की मदद करने की भावना रखें और सभी को एक समान एक नजर से देखें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:- Pulses for Weight Loss: अब वजन कम करना होगा आसान, बस खाने में प्रोटीन से भरपूर इन दाल को कर लें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget