एक्सप्लोरर

Vacation Benefits: रेगुलर घूमते रहने से अच्छी रहती है हेल्थ, मजे के अलावा ये फायदे हैं....

छुट्टी पर जाना और अपने व्यस्त जीवन से ब्रेक लेना आपके समग्र स्वास्थ्य में बड़ा अंतर ला सकता है. जानिए नियमित रूप से छुट्टियां लेने से क्या-क्या फायदे होते हैं

Vacation Benefits: व्यस्त सामाजिक जीवन और आज के उच्च तनाव वाले वातावरण के बीच छुट्टियों के लिए समय निकाल पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो गया है. कई लोग बिना वैकेशन के साल-साल भर लगातार काम करते हैं जो एक व्यक्ति की सेहत के लिए अच्छा नहीं है. काम के साथ-साथ एक व्यक्ति को जरूर वैकेशन पर जाना चाहिए. वेकेशन पर जाने से मानसिक स्वास्थ्य तो अच्छा होता ही है. साथ ही जब आप नए लोगों और जगह के बीच जाते हैं तो इससे आपको एक नया एक्सपीरियंस मिलता हैं जो जिंदगी जीने में मदद करता है. व्यस्त कार्यक्रम के बीच छुट्टी पर जाने से समग्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि नियमित रूप से वैकेशन पर जाने से क्या-क्या लाभ होते हैं.

ट्रैवलिंग उत्साही और हॉप एंड बॉप की संस्थापक एकता मोहनानी कामरा ने नियमित रूप से छुट्टी पर जाने से क्या फायदे होते हैं इनके बारे में बताया. 

छुट्टियां कम करती है तनाव

मानसिक और शारीरिक बीमारियों का एक मुख्य कारण तनाव है. लेकिन, अगर आप नियमित रूप से ट्रैवल या वेकेशन पर जाते रहते हैं तो इससे तनाव कम होता है. जब व्यक्ति नियमित गतिविधियों से ध्यान हटाकर छुट्टियों पर जाता है तो वह फिर से रिचार्ज होता है और एक नई फ्रेशनेस के साथ काम करता है.

नए लोगों से होता है इंटरैक्शन

रोजमर्रा की जिंदगी से जब आप कुछ दिन वेकेशन पर जाते हैं तो इस दौरान आप कई नए लोगों से मिलते हैं. इससे आपकी सोशल लाइफ अच्छी होती है. वेकेशन पर जाने से आप विभिन्न संस्कृतियों और जीवन जीने के तरीकों के बारे में भी जानते हैं.

मेंटल पीस

जब आप लगातार हो रही किसी चीज से कुछ दिन के लिए हटते हैं तो इससे दिमाग रीसेट होता है और मेंटल पीस मिलता है. नए स्थानों की यात्रा करने, नए लोगों से मिलने और चुनौतियों का सामना करने से आप ये भी समझेंगे कि आपने पीछे क्या छोड़ दिया है. इसके साथ ही आप उन चीजों के बारे में भी सोचेंगे जो आपके साथ इस दौरान अच्छी हुई है और इससे आपको जिंदगी जीने का एक नया नजरिया मिलेगा. 

बढ़ती है क्रिएटिविटी

जब आप अपने कंफर्ट जोन से निकलकर किसी नई जगह जाते हैं तो आप कई बातें सीखते हैं. इस दौरान आप कई चीजों को ऑब्जर्व भी करते हैं. इससे आपकी क्रिएटिविटी बढ़ती है.

नए-नए एक्सपीरियंस मिलते हैं

घूमने फिरने से हमारे कॉग्निशन में सुधार होता है. जब हम किसी नए चैलेंज का रास्ता खुद खोजते हैं तो हमें एक यूनीक एक्सपीरियंस मिलता है. इस एक्सपीरियंस से हमें जिंदगी की बेहतर समझ होती है. साथ ही आगे के जीवन के लिए भी मदद मिलती है.

समय-समय पर यात्रा कर पाना सच में एक आशीर्वाद है. बहुत से लोगों के पास इसे करने का अवसर नहीं होता. लेकिन, जिन लोगों के पास मौका है या जिन्हें मौका मिलता है वह अपने जीवन में उत्साह का अनुभव करते हैं और नया ज्ञान प्राप्त करते हैं. आपकी यात्रा का एक्सपीरियंस भले ही कितना सुखद या अप्रिय क्यों ना हो यह निश्चित रूप से आपको जीवन के बारे में कुछ ना कुछ सबक जरूर सिखाता है.

यह भी पढ़ें:
Coffee Addiction: नहीं छोड़ पा रहे हैं कॉफी पीने के लत तो रोज खाएं ये दो फ्रूट्स, छूट जाएगा कैफीन का नशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget