एक्सप्लोरर

Baby Skin Care: अपने लाडले की मुलायम त्वचा का ख्याल रखने के लिए घर पर बनाएं मॉइस्चराइज़र, ये तरीका है सबसे आसान

Baby Skin: ठंड के मौसम में बच्चों की नाजुक त्वचा सेफ नहीं रह पाती. केमिकल से स्किन प्रॉब्लम्स होती हैं. इसलिए आप घर पर ही बच्चों के लिए मॉइस्चराइज़र बना सकती हैं.

Baby Skin Care: सर्दियां शुरू हो गई हैं और मौसम तेजी से बदलने लगा है. ऐसे में छोटे बच्चे को स्पेशल केयर की जरूरत होती है. बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए मां हमेशा एक्स्ट्रा एफर्ट डालती है. आजकल तो केमिकल और प्रदूषण भरे माहौल में बड़ों की हालत खराब हो जाती है. ऐसे में बच्चों का खास ख्याल बेहद जरूरी है. कई बार बच्चों के लिए हम तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स खरीदकर ले आते हैं, बच्चों के लिए मॉइस्चराइज़र से लेकर क्रीम जैसी चीज़ें मार्केट से लेना मजबूरी होती है, लेकिन मार्केट की क्रीम बच्चों का नाजुक त्वचा (Baby Skin Care) के लिए उतनी सेफ नहीं होती. ऐसे में आप घर पर भी बच्चे के लिए इसे घर पर बना (Home Made Moisturizer) सकती हैं. अगर आप भी अपने बच्चे के स्किन पर कम से कम केमिकल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां जानें तरीका...
 
मॉइस्चराइज़र (बादाम तेल)
  • मॉइस्चराइज़र बनाने के सामग्री
  • बादाम का तेल- 2 टी स्पून
  • पेट्रोलियम जेली- 4 टी स्पून
  • ग्लिसरीन- 10 टी स्पून
  • कॉर्न स्टार्च- 1 टेबल स्पून
ऐसे बनाएं
एक टीस्पून पानी में बादाम का तेल मिलाएं और इसे गर्म कर लें. इसके बाद एक कटोरी में पानी लें और तेल का मिश्रण डाल दें . इसके बाद उसमें कॉर्नफ्लोर डाल दें और अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसमें ग्लिसरीन डालें और मिश्रण को पूरा ठंडा होने दें. इसे किसी ​बोतल या डिब्बे में भर लें. लीजिए तैयार है आपका बादाम तेल मॉइस्चराइज़र. इस मॉइस्चराइज़र को ठंडी जगह पर रखें. 
 
इंस्टेंट बॉडी ​​मॉइस्चराइजर
  • एलोवेरा जेल- 1 कप
  • ऑलिव ऑयल- 5 टी स्पून
  • नींबू का रस- 3 टी स्पून
  • टी ट्री ऑयल- 3 टी स्पून
ऐसे बनाएं
एलोवेरा जेल, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस और टी ट्री ऑयल  सभी सामग्री को एक साथ मिला लें. इसके बाद इसे एक ​बोतल में भरें और फ्रिज में रखें. लीडिए बेहद ही कम समय में बनकर तैयार है आपका इंस्टेंट बॉडी मॉइस्चराइज़र. यह इस्तेमाल करने के लिए तैयार है. 
 
दूध का ​मॉइस्चराइजर
इसे बनाने के लिए केवल दूध और नमक की जरूरत है. 5:1 के अनुपात में दूध और नमक लें. दूध को उबलने के लिए रख दें. इसके बाद दूध में नमक डालें. अब दूध को आधा होने तक उबालें. दूध को ठंडा करें. ठंडा होने के बाद इसे ​बोतल में भरकर रख लें. इसे बेबी ऑयल की जगह इस्तेमाल करना सही रहेगा. याद रखें कि जरूरत के अनुसार इसे बार-बार बना लें, एक बार बहुत सारा बनाकर न रखें. 
 
गुलाब जल मॉइस्चराइज़र
सबसे पहले 2:1 के अनुपात में गुलाब जल और ग्लिसरीन ले लें. इन दोनों को मिलाकर एक ​बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें. लीजिए तैयार है गुलाब जल मॉइस्चराइज़र. इसे आप डाइपर से होने वाले रैशेज़ पर भी लगा सकते हैं. गर्मियों में बच्चे की स्किन का यह खास ख्याल रखेगा.
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
Suhana Khan Saree Look: सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
Touchscreen Nail Polish: लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
Embed widget