एक्सप्लोरर

इन घरेलू उपायों से नहीं आयेगी पसीने से बदबू

अगर आपको भी गर्मियों में अधिक पसीना आता है और पसीने से बदबू भी आती है तो अपनाइये ये कुछ घरेलू उपाय.

गर्मियों के दिनों में धूप और धूल की वजह से शरीर में पसीना अधिक होने लगता है जिस वजह से किसी-किसी के शरीर से बदबू भी आने लगती है. ऐसे में बाहर जाना लोगों के साथ उठना बैठना बहुत शर्मिंदगी भरा हो जाता है. लोग घर से निकलने के पहले स्प्रे लगाकर जाते हैं लेकिन पसीने की वजह से वो भी कुछ देर में बेकार हो जाता है. पसीने की वजह से ज्यादातर बदबू अंडरआर्म से आती है तो ऐसे में पसीना और बदबू न आने की हमारी सारी कोशिशें बेकार हो जाती हैं लेकिन कुछ ऐसी घरेलू चीजें हैं जिनसे इस समस्या को खत्म किया जा सकता है, तो आइये जानते हैं.

1- इस वजह से आती है पसीने से बदबू- जब हमारे शरीर में पानी से ज्यादा कैफीन का इंटेक होता है और आप रेग्युलर नहीं नहाते तो ऐसी आदतें पसीने में बदबू की वजह बन जाती है. विशेषज्ञ का मानना है कि पसीना स्‍ट्रेस या गर्मी की वजह से शरीर से बाहर आता है लेकिन जब स्किन पर इसके साथ बैक्‍टीरिया घुल जाते हैं तब ये बदबूदार हो जाते हैं. इसलिए शरीर को रोजाना साफ नहीं किया तो इनमें से बदबू आने लगती है.  

2- गुलाबजल- गुलाबजल को आप अंडरआर्म्स और पसीने वाली जगहों पर स्प्रे कर लें या रूई की मदद से अंडरआर्म्स को साफ करें. अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा गुलाबजल मिलाकर नहाएंगे तो इससे भी पसीने की बदबू से राहत मिल सकती है.

3- नींबू- पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नींबू का प्रयोग भी किया जा सकता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू को आधा काट कर 10 मिनट तक अंडरआर्म्स पर रगड़ें और धो लें.

4- एलोवेरा- आप थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और रात के समय अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं. इसे रातभर रहने दें और अगली सुबह पानी से धो लें इससे आपको बदबू से राहत मिलेगी.

5- टमाटर- अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर का उपयोग कर सकते है. आप टमाटर का पल्प और रस निकालकर इसे 15 मिनट तक अंडर आर्म्स पर लगाएं और इसके बाद अच्‍छी तरह से धो लें. इसे अगर हफ्ते में दो बार करें तो राहत मिलेगी.

6- बेकिंग सोडा- आप एक चम्‍मच बेकिंग सोडा को नींबू के रस में अच्छी तरह मिलाएं और इसे अंडरआर्म्स पर 15 मिनट लगाकर रखें.  इसके बाद अच्‍छी तरह से नहां लें. पसीने की बदबू से राहत मिलेगी.

7- फिटकरी- फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. आप नहाने से पहले तीन चार मिनट तक फिटकरी को अंडरआर्म्स पर रगड़े और अच्‍छी तरह से धो लें. ऐसा करने पर अंडरआर्म्स से बदबू नहीं आएगी. फिटकरी कई बैक्टीरिया का खत्म करने का काम भी करती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: इन घरेलू उपायों से ठीक होंगे मुंह के छाले

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?

Embed widget