एक्सप्लोरर

सांप आ जाए आपके सामने तो क्या करें, कैसे बचाएं अपनी जान?

चलते फिरते हमें अक्सर सांप दिखाई देते हैं. कभी-कभी स्थिति ऐसी होती है कि ये हमारे पास सांप देखकर भागने का मौका ही नहीं बचता. चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करें.

बरसात का मौसम हो या फिर गांव-देहात का इलाका, कई बार लोगों का सामना अचानक सांप से हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और तुरंत भागने लगते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पैनिक करने से खतरा और बढ़ सकता है. अगर आप समझदारी दिखाएं तो बिना नुकसान के खुद को बचा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करें. 

सबसे पहले करें ये काम

अगर सामने सांप आ जाए तो सबसे पहले शांत रहना जरूरी है. ज्यादा शोर-शराबा या भाग-दौड़ करने से सांप अटैक कर सकता है. याद रखिए कि सांप बिना वजह इंसानों को नहीं काटता. वो तभी अटैक करता है जब उसे खतरा महसूस होता है.

दूर बने रहना ही सेफ्टी है

कभी भी सांप को छेड़ने या भगाने की कोशिश न करें. उससे कम से कम 6 से 7 फीट की दूरी बनाए रखें. अगर आप जंगल, खेत या किसी झाड़ी वाली जगह पर हैं तो टॉर्च या स्टिक लेकर चलें ताकि रास्ता साफ दिखाई दे.

घर के अंदर आ जाए तो क्या करें?

कई बार बरसात या गर्मी में सांप घर के अंदर घुस आते हैं. ऐसी स्थिति में घबराकर उन्हें मारने की कोशिश न करें. तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट या लोकल हेल्पलाइन को कॉल करें. तब तक दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और सांप से दूरी बनाकर रखें.

सांप के काटने पर क्या करें?

  • अगर गलती से सांप काट ले तो सबसे बड़ा रूल है. पैनिक न करें. काटे हुए हिस्से को ज्यादा हिलाएं-डुलाएं नहीं, क्योंकि इससे जहर जल्दी फैलता है.
  • तुरंत मरीज को नज़दीकी हॉस्पिटल ले जाएं.
  • किसी झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों में समय बर्बाद न करें.
  • जहर चूसने या काटने वाली जगह पर ब्लेड मारने जैसी गलतियां बिल्कुल न करें.
  • डॉक्टर को सही जानकारी दें कि सांप कैसा दिख रहा था, ताकि सही एंटी-वेनम दिया जा सके.

बचाव कैसे करें?

  • रात में बाहर निकलते वक्त हमेशा टॉर्च लेकर चलें.
  • खेत, झाड़ियों या लकड़ी के ढेर के पास नंगे पांव न जाएं.
  • घर के आसपास साफ-सफाई रखें ताकि सांप छुपने की जगह न मिले.
  • चूहे कम होंगे तो सांप भी कम आएंगे, इसलिए घर के पास कचरा जमा न होने दें.

सांप से सामना हो जाए तो डरने की बजाय समझदारी दिखाना ही सबसे बड़ा बचाव है. याद रखिए, सांप इंसानों से ज्यादा हमसे डरता है. अगर हम शांत रहें, दूरी बनाकर रखें और सही मदद बुलाएं तो बिना नुकसान के जान बच सकती है.

इसे भी पढ़ें- क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए आप भी खाते हैं दवा, यह सेहत के लिए कितना खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
How To Fix Mushy Rice: क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
How To Store Potatoes: आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
Yellow Collar Stain Remova: पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget