एक्सप्लोरर

क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए आप भी खाते हैं दवा, यह सेहत के लिए कितना खतरनाक?

बड़ी संख्या में लोग आजकल फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दवाओं का उपयोग करने लगे हैं, उनको लगता है कि इससे वे ज्यादा बेहतर कर सकते हैं. लेकिन यह उनके लिए खतरनाक साबित हो जाता है.

आजकल बहुत से युवा फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले दवा खा लेते हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनकी परफॉर्मेंस बढ़ जाएगी और वे ज्यादा देर तक एक्टिव रहेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसी दवाएं खाना आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

क्यों खाते हैं लोग ऐसी दवाएं?

कई बार लोग अपनी असली समस्या बताने में शर्माते हैं. इसलिए मेडिकल स्टोर से या ऑनलाइन आसानी से मिलने वाली दवाएं खरीदकर खा लेते हैं. खासकर युवा सोचते हैं कि इन दवाओं से तुरंत असर मिलेगा. लेकिन असलियत यह है कि इनके साइड इफेक्ट बहुत गंभीर हो सकते हैं. तुरंत फायदा देने वाली ये दवाएं बाद में काफी गंभीर समस्या का कारण बन जाती हैं, ऐसा एक दो नहीं कई मामले देखने को मिलते है. 

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर संजीव कुमार का कहना है कि इस तरह की दवाएं शरीर के हार्मोन और खून के बहाव पर सीधा असर डालती हैं. इन्हें खाने से दिल की धड़कन तेज हो सकती है, ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है और कमजोरी या चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है. उन्होंने कहा कि "यह दवाएं सिर्फ उन लोगों को दी जाती हैं जिन्हें सच में कोई मेडिकल दिक्कत हो. लेकिन कई लोग इन्हें बिना जरूरत खा लेते हैं. यह बहुत खतरनाक है, क्योंकि इससे किडनी, हार्ट और लीवर तक पर बुरा असर पड़ सकता है."

साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं?

  • सिरदर्द और चक्कर आना
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • दिल की धड़कन अनियमित होना
  • आंखों में जलन या धुंधलापन
  • पेट दर्द और अपच
  • लंबे समय तक इस्तेमाल से किडनी और हार्ट खराब होना

क्यों न करें खुद से दवा का इस्तेमाल?

हर इंसान का शरीर अलग होता है. जो दवा किसी और को फायदा देती है, जरूरी नहीं कि वही आपके लिए भी सही हो. अगर आपको बार-बार दवा खाने की जरूरत महसूस हो रही है तो यह संकेत है कि आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए. फिजिकल रिलेशन के लिए दवा खाना कोई हल नहीं है. बल्कि यह आपकी समस्या और बढ़ा सकता है. ऐसी दवाएं सिर्फ डॉक्टर की देखरेख में ही लेनी चाहिए. बिना सलाह के इन्हें खाने से सेहत और जान दोनों खतरे में पड़ सकते हैं. इसलिए अपनी समस्या छुपाने के बजाय डॉक्टर से खुलकर बात करें और खुद से कोई दवा न खाएं.

इसे भी पढ़ें- शरीर में हो रही पानी की कमी, बॉडी करती है ये इशारे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget