एक्सप्लोरर

ये 5 आदतें अपने घर को व्यवस्थित रखने के लिए जरूर आजमाएं

घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है. अपने घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों को बदलना चाहिए, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने घर को व्‍यवस्थित रख सकते हैं.

घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी होता है. आपके यहां आने वाले लोग आपके घर को देखकर यह अनुमान लगाते हैं कि आप अपनी जिंदगी में कितने व्‍यवस्थित हैं. आपका घर तभी व्यवस्थित और साफ-सुथरा बना रह सकता है जब आप इसको अच्छे तरीके से बनाए रखते हैं. अगर आप सलीके से नहीं रहते हैं तो आपका घर बार-बार बिखरता और अव्यवस्थित रहेगा. इसलिए अपने घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए आप इसे अपनी आदत में शामिल करें, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने घर को व्‍यवस्थित रख सकते हैं.

घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने के लिए सबसे पहले आप इस बात पर ध्‍यान दें कि डायनिंग टेबल पर आप किसी भी तरह का घर का सामान इक्कट्ठा करके ना रखें. डायनिंग टेबल आपके खाना खाने की जगह होती है तो इसे फलों, स्‍पून जैसी चीजों से सजाकर रखें, ना कि सामान को फैलाकर रखें. इसके अलावा आप अपनी डायनिंग टेबल पर कपड़े, किताबें, दवाइयां, खिलौने या राशन का सामान भी ना रखें. इससे आपका घर बिखरा-बिखरा और अव्यवस्थित लगता है. अगर आपने डायनिंग टेबल पर ऐसी चीजें रखी हुई हैं तो उनको तुंरत वहां से हटा दें और आगे से इस टेबल पर कोई गैरजरूरी सामान ना रखें, इसे अपनी आदत बनाएं.

आप फ्रिज या अलमारी के ऊपर के हिस्से पर कुछ भी ना रखें, इससे घर थोड़ा बिखरा-बिखरा सा लगता है. ऐसी चीजों को आप हमेशा किसी बंद जगह पर ही रखें. इसके अलावा आप किचन के काउंटर टॉप पर भी चीजों को फैलाकर ना रखें, इन्‍हें सजाकर और व्यवस्थित तरह से ही रखें. इससे आपका किचन थोड़ा बड़ा-सा नजर आता है जिससे आपको सामान ढूढ़ने में कोई परेशानी नहीं होती है. इसलिए अपनी किचन को व्यवस्थित रखने की आदत अवश्य बनाएं.

इसके साथ ही आपकी स्टडी टेबल पर भी केवल किताबें रखी हुई ही अच्‍छी लगती हैं. ऐसे में आप हमेशा कोशिश करें कि स्टडी टेबल खाली रहे. इसके ऊपर कपड़े, खिलौने जैसी चीजें ना रखें. इसे पढ़ाई से जुड़ी चीजों से सजाएं और कमरे को साफ-सुथरा और व्‍यवस्थित रखें.

इसके अलावा आपके सोफे पर भी कपड़े, किताबें या खिलौने जैसी चीजों को ना रखें. सोफे के कुशन को हमेशा व्यवस्थित और साप-सुथरा बनाए रखें. आप उपयोग में ना आने वाली चीजों को हमेशा अलमारी या किसी बंद जगह पर ही रखें जिससे वो हर वक्त आंखों के सामने ना नजर आए और घर भरा-भरा या फैला सा ना नजर आए. साथ ही, घर की खुली हुई जगहों को आप हमेशा साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें.

किसी भी प्रकार की आदत को जल्दी बदल पाना बेहद कठिन होता है लेकिन आप रोजाना की जिंदगी में इसको अमल करते हैं तो इसमें बदलाव अवश्य आता है. एक रणनीति के अनुसार आप अपने घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखें. इससे आपको एक ही दिन में इसकी सफाई में अपनी पूरी एनर्जी नहीं लगानी पड़ेगी और आपको पता भी नहीं चलेगा कि कितनी जल्दी और आसानी से हर रोज की सफाई हो गयी है.

Chanakya Niti: ऐसे लोगों के जीवन में सदा बनी रहती है धन की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
How To Fix Mushy Rice: क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
How To Store Potatoes: आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
Yellow Collar Stain Remova: पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget