एक्सप्लोरर

बदलते मौसम में ऐसे करें स्किन की देखभाल!

नई दिल्ली: क्या आपकी त्वचा पर धूप का गहरा असर पड़ता है या फिर ठंडी हवा से आपकी त्वचा रुखी हो जाती है? दरअसल, बदलते मौसम का त्‍वचा पर बहुत गहरा असर पड़ता है. आज हम आपको बता रहे हैं कैसे बदलते मौसम में करें त्‍वचा की देखभाल. स्किन स्‍पेशलिस्‍ट डॉ. दिलीप हेमनानी बताते हैं कि बदलते मौसम के दौरान ये जरूरी है कि आपकी त्वचा को एक अच्छे क्लीनसर और मॉइस्चराइजर से सुरक्षित किया जाए. शरीर के अन्य हिस्सों के मुकाबले चेहरे की त्वचा के टिश्‍यू ज्यादा नाजुक होते हैं, इसीलिए इन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है. सही प्रोडक्‍ट के चयन से आप अच्‍छी स्किन पा सकते हैं. उन्होंने कहा कि त्वचा को मॉइस्चराइज रखना सर्दियों में बहुत जरूरी होता है, क्योंकि सर्दियों में त्वचा की नमी खोकर यह रूखी बन जाती है. इसलिए त्वचा पर मिनरल ऑइल युक्त मॉइस्चराइज लगाएं और इसे मुलायम एवं हाइड्रेटेड बनाएं. त्वचा की सुरक्षा के लिए टिप्स : साबुन : साबुन खरीदने के दौरान आपको 5 से 5.5 की पीएच वैल्यू के बीच के मुलायम साबुन ही खरीदने चाहिए. आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि साबुन में पर्याप्त मात्रा में मिनरल ऑयल या ग्लिसरीन हों. यदि आपको ऐसे साबुन नहीं मिलते हैं, तो आप शॉवर के बाद मिनरल ऑयल पर आधारित बॉडी लोशन भी लगा सकते हैं. नहाना : नहाने के बाद एक बात यह भी ध्यान रखें कि आप शरीर को पूरी तरह से न सुखाएं, बल्कि इसे हल्का पोंछ लें. नमी बनाए रखने के लिए एक अच्छी मॉइस्चराइज क्रीम का इस्तेमाल करें. त्वचा का हाइड्रेशन : हम अक्सर इस बात को भूल जाते हैं कि शरीर पर त्वचा की मोटाई, अलग अलग जगहों पर अलग होती है, इसलिए इनके उपाय भी अलग-अलग होने चाहिए. हाथ और पैर कम तेल उत्पन्न करते हैं, इसलिए इन्हें बार बार मॉइस्चराइज की जरूरत पड़ती है. आपको रात में भी मॉइस्चराइज लगाना चाहिए. आप अपने शरीर को पोंछ लें और त्वचा को मुलायम, लचीला तथा युवा बनाए रखने के लिए मिनरल ऑइल आधारित बॉडी लोशन लगाएं. पैर : सर्दियों में पैर रूखे और सूखे हो जाते हैं, इसलिए उन्हें एक्सफोलिएट करना एवं मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी होता है. एक हिस्सा मिनरल ऑइल के साथ दो हिस्सा ग्लिसरीन लें और इसे पूरी रात लगाकर रखें. इससे त्वचा हाइड्रेट होगी और नर्म एवं मुलायम बनेगी. मॉइस्चराइज : मिनरल ऑइल आपकी रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ये 12 से 13 साल से कम उम्र के बच्चों तथा 55 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गो की त्वचा के लिए बहुत ही अच्छे मॉइस्चराइज होते हैं. इस उम्र में शरीर हॉर्मोन पैदा नहीं करता है और जिससे त्वचा रूखी हो जाती है. इसलिए शरीर को नियमित तौर पर मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉटन या फाइबर? कौनसी रजाई लेना है फायदे का सौदा, जान लें
कॉटन या फाइबर? कौनसी रजाई लेना है फायदे का सौदा, जान लें
किचन से निकल रहे छोटे कॉकरोच? इन तरीकों से पाएं हमेशा का छुटकारा
किचन से निकल रहे छोटे कॉकरोच? इन तरीकों से पाएं हमेशा का छुटकारा
लगातार रो रहा बच्चा तो बजाएं हनुमान चालिसा, चौंका देंगे परिणाम
लगातार रो रहा बच्चा तो बजाएं हनुमान चालिसा, चौंका देंगे परिणाम
घर के छज्जे पर लगा मधुमक्खी का छत्ता कैसे हटाएं? ये हैक्स आएंगे काम
घर के छज्जे पर लगा मधुमक्खी का छत्ता कैसे हटाएं? ये हैक्स आएंगे काम

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget