एक्सप्लोरर

गर्मियों में करें पुदीना वॉटर का इस्तेमाल, पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा

गर्मी में त्वचा की देखभाल एक बड़ी समस्या है. ऑयली स्किन पर कील-मुहांसे, दाने और रैशेज होने लगते हैं. अगर आपको इन परेशानियों से छुटकारा पाना है तो पुदीने का पानी पीएं. इससे पिंपल भी दूर रहेंगे.

गर्मी में चेहरे पर सन बर्न, पिंपल्स और दाने होने लगते हैं. गर्मी में बार-बार चेहरा धोने पर भी फेस ऑयली और डल हो जाता है. तेज धूप से बचने के लिए चेहरे को कवर करते हैं, सनस्क्रीन लगाते हैं और न जाने क्या क्या करते हैं. लेकिन अगर आप इस मौसम में पुदीने वाला पानी पीते हैं तो इससे आपको कई फायदे होंगे. गर्मी में सबसे ज्यादा पसीना निकलता है. ऐसे में इनफ्यूज्ड वाटर पीने से सेहत और त्वचा दोनों अच्छी रहती है. आजकल लोग कई हाइड्रेटिंग फल और सब्जियों के स्लाइस वाला पानी पीना पसंद करते हैं. आप गर्मियों में पुदीना का पानी भी पी सकते हैं. इसके लिए अपनी पानी की बोतल में पुदीना की कुछ पत्तियों को डालकर रखें. इस पानी को 5-6 घंटे तक पीते रहें. आप चाहें तो इसमें नींबू की स्लाइस और पुदीना दोनों डाल सकते हैं. इससे आपको गर्मी में ठंडक का अहसास होगा और त्वचा चमकदार और पिंपल फ्री हो जाएगी. 

पुदीना वाले पानी के फायदे
बारिश के मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए आपको लगातार पानी पीते रहना चाहिए. इसके लिए आप सादा पानी भी पी सकते हैं, लेकिन इनफ्यूज्ड वाटर पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं. ऐसा पानी पीने से बॉडी डिटॉक्सीफाइ होती है. इसके लिए आप कई तरह के फल और सब्जियों को पानी में डालकर पी सकते हैं अगर आपको इनका स्वाद पसंद न आए तो आप अपनी बोतल के पानी में कुछ पुदीने की पत्तियां मिला सकते हैं. ताजा पुदीने का स्वाद सभी को पसंद आता है इसके अलावा ऐसा पानी पीने के कई फायदे हैं.

1- पिंपल्स से दिलाए छुटकारा- भीषण गर्मी के बाद अब उमस, चिपचिपाह और पसीने वाली गर्मी कई तरह की परेशानियां लेकर आती है इस दौरान कई लोग जिनकी स्किन ऑयली होती है उन्हें पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता हैं. पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे चेहरे पर मुंहासे नहीं होते.

2- त्वचा रहेगी तरो-ताजा- गर्मियों के मौसम में चेहरा बेजान सा हो जाता है. त्वचा की चमक गायब सी हो जाती है ऐसे में अगर आप नियमित रुप से पुदीन वाला पानी पीते है तो इससे आपकी स्किन काफी फ्रेश रहती है. पुदीने में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो गर्मियों में आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं.
 
3- पेट के लिए फायदेमंद- गर्मी और बारिश में हमारा पाचनतंत्र काफी कमजोर हो जाता है. ज़रा से उल्टा पुल्टा खाने से पेट में जलन और एसिड की समस्या शुरु हो जाती है. लेकिन अगर आप पुदीने वाली पानी पीते है तो ये आपको गैस, जलन या पेट की किसी और समस्या में भी फायदा करेगा. पुदीने में मेन्थॉल की होने की वजह से हमारा पाचन तंत्र सही से चलता है. इसके अलावा पुदीने वाला पानी पीने से पेट भी स्वस्थ रहता है.

ये भी पढ़ें: ब्लैक ड्रेस के साथ करें ट्राई ये लिपस्टिक के शेड्स, दिखेंगी सबसे हटकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget