एक्सप्लोरर

Beauty Tips : चेहरे की चमक बढ़ा देंगी सोने से पहले आपकी ये आदतें, बनाएं स्किन केयर रूटीन का हिस्सा

Skin Care Tips: बिजी शेड्यूल और कामकाज की वजह से आज लोगों के पास खुद के लिए वक्त नहीं बचता. ऐसे में चेहरे की चमक गायब है और त्वचा की देखभाल भी नहीं हो पा रही है. हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान से उपाय.

Skin Care : खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता. खूबसूरती के लिए न जाने कौन-कौन से उपाय अपनाते हैं. खासकर महिलाएं अपनी ब्यूटी को लेकर काफी संजीदा रहती हैं. चेहरे में चमक बनी रहे, इसके लिए कई तरह के टिप्स एंड ट्रिक्स (Tips and Tricks) अपनाती हैं. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और लाइफस्टाइल की वजह से ऐसा करना इतना आसान नहीं होता. कई बार तो कई-कई दिन तक त्वचा की देखभाल ही नहीं हो पाती. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर अपनी कुछ आदतों में बदलाव कर लें तो चेहरे का निखार बना रहेगा और खूबसूरती (Beauty Tips) भी नहीं जाएगी. इसलिए रात को सोने से पहले कुछ काम करने होंगे. जिससे आपकी खूबसूरती कई गुना तक बढ़ जाएगी. आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स.
 
मेकअप को अवॉयड करें
 
कई महिलाओं की यह आदत होती है कि जब भी वे बेड पर जाती हैं तो उससे पहले फेश वॉश कर ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. यह आदत आज से ही बदल लें. मेकअप के साथ सोना स्किन की कई समस्याएं पैदा कर सकता हैं. सोने के दौरान त्वचा के छिद्र खुल जाते हैं और वे खुद ब खुद ठीक होने लगती है लेकिन जब आप किसी भी तरह का ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं तब पोर्स बंद हो जाते हैं और त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.
 
हैंड क्रीम का करें इस्तेमाल
 
खूबसूरत दिखना अच्छी बात है. हर कोई चाहता है कि उनके हाथ सुंदर लगे. ऐसे में अगर सुंदर हाथ चाहिए तो सोने से पहले हाथों को गर्म पानी और साबुन से धोएं. इसके बाद एक सॉफ्ट कपड़ा लें और इसे अच्छी तरह सुखाएं. इसके बाद अच्छी हैंड क्रीम को लगाकर सो जाएं. इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और चिकनी बनेगी. हैंड क्रीम से आपके हाथों की नमी बनी रहेगी.
 
टोनर से गंदगी साफ करें
 
चेहरे की खूबसूरती पानी है तो टोनर का इस्तमाल करना चाहिए. इससे आपकी त्वचा की नेचुरल पीएच लेवल ठीक होती है. यह त्वचा को बैक्टीरिया और बाकी के सूक्ष्मजीवों से बचाता है. गंदगी को भी साफ करता है. टोनर लगाते वक्त कॉटन पैड का इस्तेमाल करें और चेहरे और गर्दन पर धीरे -धीरे रगड़ें. इससे त्वचा में निखार आएगी.
 
आई क्रीम लगाएं
 
आंखों का खयाल रखना भी आजकल काफी जरूरी है. यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं. चेहरे की सुंदरता आंखों के जरिए ही होती है. महिलाओं की बात करें तो उनकी आंखें ही उनकी खूबसूरती का गहना होती हैं. इसलिए जब भी सोने जाएं, उससे पहले आंखों में आई क्रीम जरूर लगाएं. इससे आंखें मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रहती हैं. झुर्रियों और महीन रेखाएं कम होती हैं. 
 
बालों को बांधकर सोएं
 
ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों की आदत होती हैं कि जब वे सोने जाती हैं तो अपने बालों को खोल देती हैं. इससे खूबसूरती प्रभावित होती है. हमेशा बाल बांधकर ही सोना चाहिए, क्योंकि अगर बाल खुले हैं तब तेल और गंदगी आपके चेहरे पर मुंहासे की समस्या पैदा कर सकती हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget