एक्सप्लोरर

Sesame Seeds Benifits : बेहतर डाइजेशन और हाई ब्लड प्रेशर में तिल के बीज है बेहद असरदार, जानें फायदे

तिल न केवल सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म और ऊर्जावान रखता है बल्कि इसके सेवन से सौंदर्य भी निखरता है. आयुर्वेद में भी तिल के बीजों को गुणों की खान बताया गया है.

सर्दियों आते ही तिल की डिमांड भी बढ़ जाती है. सर्दियों में तिल का सेवन काफी फायदेमंद भी माना जाता है. कई भारतीय व्यंजनों में तिल का काफी इस्तेमाल किया जाता है. तिल की गजक, लड्डू और तिल का तेल तो काफी लोकप्रिय है. तिल के सेवन से स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचते हैं. लेकिन कई लोगों को तिल से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में ज्यादा जानकारी ही नहीं होती है. तिल न केवल सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म और उर्जावान रखता है बल्कि इसके सेवन से सौंदर्य भी निखरता है. आयुर्वेद में भी तिल के बीजों को गुणों की खान बताया गया है. यह पोषण से भरपूर होने के साथ ही पाचन भी ठीक रखता है. चलिए आपको तिल के बीज से मिलने वाले 5 फायदों के बारे में बताते हैं.

बालों की समस्या में लाभकारी

तिल के बीज बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं. अगर आप अपने बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं और आपके बाल बढ़ भी नहीं रहे हैं तो तिल के बीज आपके बालों के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं. दरअसल तिल बालों की ज़ड़ों को मजबूत करता है. इसमे मौजूद ओमेगा फैटी एसिड बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है

स्किन के लिए चमत्कार से कम नहीं है तिल

त्वचा संबंधी समस्याओं में तिल बेहद असरदार है. तिल के बीजों में मौजूद ऑयल स्किन पर जादुई असर करता है. यह स्किन को कोमल और मुलायम बनाता है. इसके साथ ही तिल के बीज में मौजूद एंटी-इंफलेमेटरी गुण स्किन की लालिमा और दाग-धब्बों को भी ठीक करते हैं. एक बड़े चम्मच जैतून के तेल में दो चम्मच तिल का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाए. इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगा सकते हैं. आपकी त्वचा खिल उठेगी.

डाइजेशन सिस्टम को रखता है ठीक

काले तिल के बीज में हाई फाइबर और असंतृप्त फैटी एसिड पाया जाता है. तील के बीजों के सेवन से कब्ज में काफी राहत मिलती है. दरअसल तिल के बीज में मौजूद तेल आंतों को चिकनाई देता है और मल त्याग में मदद करता है.

शरीर को बनाता है ऊर्जावान

तिल के बीज हाई वसा प्रॉपर्टीज के कारण ऊर्जा के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. इनमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और ओमेगा-6 पाया जाता है. इसके साथ ही इनमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस भी पाया जाता है जो शरीर में पहुंचकर उर्जा के लेवल को बढ़ाते हैं.

ब्लड प्रेशर रखता है नियंत्रित

तिल के बीज में मैग्नीशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो कि उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है. तिल के तेल में मौजूद यौगिक सेसमिन और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट ब्लडप्रेशर के लेवल को सामान्य रखता है. हेल्दी ब्लड प्रेशर को बढ़ावा देने के लिए डाइट में तिल को शामिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

सर्दी के मौसम में ये फिटनेस रूटीन नहीं होने देगा आपको ठंड से परेशान

Coronavirus Symptoms : क्या स्किन रैशेज भी कोरोना वायरस का एक लक्षण है ? जानिए इसके बारे में बहुत कुछ

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget