एक्सप्लोरर

सर्दी के मौसम में ये फिटनेस रूटीन नहीं होने देगा आपको ठंड से परेशान

सर्दियां आते ही स्वास्थ्य गड़बड़ाने लगता है, वजह ये कि बढ़ती ठंड में खुद की सेहत का ख्याल रखना और फिटनेस रूटीन को फॉलो करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ज़्यादातर लोग तो सर्दियां आते ही फिटनेस रूटीन छोड़ देते हैं. लेकिन हमारे पास आपके लिए कुछ ऐसे मज़ेदार उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने फिटनेस रूटीन का पालन सर्दियों में भी आसानी से कर सकते हैं.

सर्दियों में अपनी फिटनेस रूटीन को बेहतर बनाए रखना और खुद की सेहत का ध्यान रखना बहुत मुश्किल सा हो जाता है. ऐसे में बढ़ती ठंड के कारण कई लोग अपने फिटनेस रूटीन में बड़े बदलाव करते हैं तो कुछ लोग सर्दियों के दौरान फिटनेस पर ध्यान ही छोड़ देते हैं. बढ़ती ठंड के कारण अक्सर बाहर जाकर या घर में भी एक्सरसाइज करना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन अगर आप कुछ रणनीतियों के साथ अपने फिटनेस रूटीन का पालन करते हैं तो आपको सर्दी के मौसम में भी किसी तरह की परेशानी नहीं हो सकती है. तो आइये आपको बताते हैं कि बढ़ती ठंड के दौरान आप अपने फिटनेस रूटीन को कैसे सही तरीके से चला सकते हैं.

त्वचा का ख्याल रखें बढ़ती सर्दी और ठंड के मौसम में अपनी सेहत के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी ख्याल रखना बहुत ज़रूरी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के दौरान चलने वाली हवाओं के कारण आपकी त्वचा सूखने लगती है और नमी गायब होने लगती है. इससे बचाव के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. जिससे की आप अपनी त्वचा को नियमित रूप से नमी दे सकें. इसके अलावा, मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन का नियमित रूप से इस्तेमाल भी त्वचा को फटने से बचा सकता है.

ज़्यादा कपड़े पहनें सर्दी के दौरान ज़्यादा कपड़े पहनकर बाहर निकलना सभी के लिए एक सुरक्षा का विकल्प है जिससे आप ठंड से खुद को बचा सकते हैं. अगर आप एक्सरसाइज करने के लिए बाहर जा रहे हैं तो ज़रूरी है कि आप ज़्यादा कपड़े पहनें, जिससे कि आप ठंड को पूरी तरह से रोक सकें और खुद को ठंड से बचाते हुए अच्छी तरह से एक्सरसाइज कर सकें.

खुद को अच्छी तरह से वार्म-अप करें किसी भी एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप करना आपके लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि ये आपकी मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह को बनाए रखता है और आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता है.

पेय पदार्थ पिएं सर्दी के मौसम में ज़्यादातर लोग बहुत कम पानी और पेय पदार्थ पीते हैं, जबकि ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. अगर आप वर्कआउट करते हैं तो ज़रूरी है कि आप रोजाना पर्याप्त पानी पिएं जिससे कि आपके शरीर में पानी की कमी न हो. वहीं, अगर आप पानी नहीं पी सकते तो आप इसकी जगह स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का सेवन भी कर सकते हैं.

ज़्यादा शरीर गर्म होने पर कपड़े कम करें अगर आप वार्म अप के दौरान बहुत ज़्यादा अपने शरीर को गर्म महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने कपड़ों की परत को कम कर लेना चाहिए. अगर आप शरीर के बहुत ज़्यादा गर्म होने के बाद भी कपड़ों को कम नहीं करते तो आपको डिहाइड्रेशन का भी खतरा होता है. इसलिए ज़्यादा वार्मअप के बाद आप अपने कपड़ों की परत कम करें.

ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: इन कामों को करने से नाराज होती हैं लक्ष्मी, छोड़ देती हैं घर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget