एक्सप्लोरर

Sawan Somvar Vrat Food: सावन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इस हेल्दी ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत

Sawan Somvar Vrat 2021: सावन के सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए? सावन में पाचनतंत्र काफी कमजोर हो जाता है. ऐसे में आपको उपवास में हैवी और तला-भुना खाने से परहेज करना चाहिए.

Sawan Somvar Vrat Food: सावन के महीने का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. 25 जुलाई 2021 से सावन महीने की शुरुआत हो रही है. सावन को शिव का महीना माना जाता है. बहुत सारे लोग सावन के पूरे महीने और कुछ लोग सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत रखते हैं. उपवास के दौरान लोग अलग-अलग नियमों का पालन करते हैं. कुछ लोग इस व्रत में सेंधा नमक खाते हैं तो कुछ सिर्फ फलाहार करते हैं. वहीं कुछ लोग पूरे दिन कुछ नहीं खाते और सिर्फ रात को एक वक्त खाना खाते हैं. ऐसे में जो लोग पहली बार इस व्रत को शुरू कर रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आता कि इस उपवास को कैसे शुरू करें. आज हम आपको बता रहे हैं कि सावन सोमवार व्रत में आप क्या खा सकते हैं और कौन सी चीजें खाने से बचना चाहिए.

सावन के व्रत में खाएं ये चीजें
1- ड्रिंक्स- अगर आप सावन के सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो आपको हेल्दी ड्रिंक के साथ दिन की शुरूआत करनी चाहिए. इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे. व्रत में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसलिए जूस, स्मूदी, नींबू पानी, नारियल पानी से दिन की शुरुआत करें. इससे आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं.

2- ड्राईफ्रूट्स- व्रत के दौरान आपको डाइट में किसी भी वक्त मुट्टीभर सूखे मेवे जरूर शामिल करने चाहिए. इससे शरीर को कमजोर होने से बचा सकते हैं और पेट भी काफी देर के लिए भरा रहेगा. ड्राईफ्रूट्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है.

3- सब्जियां- व्रत के दिन आप फलाहार में आलू, लौकी, कद्दू और अरबी की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं. इन सब्जियों को शुद्ध सात्विक आहार माना गया है. आप इन्हें घी और जीरा में छोंककर बना सकते हैं. हरी मिर्च और सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. सब्जी खाने से आपका शरीर हेल्दी रहेगा और नमक से स्वाद भी मिल जाएगा.

4- फल- सावन के सोमवार में आप फल खूब खाएं. फलों में आप केला, सेब, संतरा, अनार जैसे फल खा सकते हैं. इससे आप शरीर को डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं और आपका पेट भी भरा रहेगा.

व्रत में इन चीजों को न खाएं

1- चाय- आप चाहे कोई भी व्रत करें सुबह की शुरुआत चाय के साथ नहीं करनी चाहिए. आपको पूरे दिन हल्का खाना खाना होता है. ऐसे में सुबह खाली पेट चाय पीने से गैस बनने लगती है. इससे आपको व्रत रखने में परेशानी हो सकती है.

2- खाली पेट- उपवास का ये मतलब नहीं है कि आपको खाली पेट रहना है. व्रत में भूखे या खाली पेट रहने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है. आपको सिर दर्द और उल्टी भी हो सकती है. बारिश के मौसम और सावन में आपको अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है.

3- तला-भुना खाना- कई लोग व्रत में काफी तला भुना खाते हैं. लेकिन सावन के सोमवार में आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. बारिश में पाचनतंत्र काफी कमजोर हो जाता है. ऐसे में आपको ज्यादा तली भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए. खासतौर से व्रत में ऐसी चीजें सीने में जलन, गैस, और पानी की कमी पैदा कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत रखने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Bed Dampness: गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स
गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Haunted Places In India: भूतिया जगहों पर जाने का मन करता है? ये हैं भारत के टॉप हॉन्टेड प्लेस
भूतिया जगहों पर जाने का मन करता है? ये हैं भारत के टॉप हॉन्टेड प्लेस
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget