एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बच्चों को चिप्स-नमकीन की जगह घर पर बनाकर खिलाएं चावल की पापड़ी, बनाने में है बहुत आसान

Rice Snacks Recipe: कई बार शाम को चाय के साथ कुछ हल्का खाने और घर पर बना हेल्दी स्नैक्स खाने का मन होता है. आप चावल से कुरकुरी पापड़ी बना सकते हैं. बच्चों और बड़ों सभी को ये पापड़ी खूब पसंद आएंगी.

Rice Papdi Recipe: आजकल बच्चे बाहर की चीजें बहुत ज्यादा खाने लगे हैं. मां किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहती हैं. ऐसे में घर में पैक्ड फूड और बाहर के खाने का कल्चर बहुत बढ़ गया है. नमकीन, चिप्स, बिस्कुट, पापड़ी और नाश्ते की सभी चीजें मार्केट से खरीदकर लायी जाती हैं. ऐसे में बच्चे भी वही खाना खाते हैं. बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए आपको बाहर का फूड कम खिलाना चाहिए. घर पर बना साफ और हेल्दी भोजन ही बच्चों को देना चाहिए. आज हम आपको बहुत ही कम समय में बनने वाला बच्चों का पसंदीदा स्नैक्स बनाना बता रहे हैं. इसे आप शाम को चाय या नाश्ते में भी खा सकते हैं. ये काफी हल्का और स्वादिष्ट खाना है. मार्केट में मिलने वाली चावल की पापड़ी आपने कई बार चखी होंगी. आज हम आपको घर में चावल की पापड़ी बनाना बता रहे हैं. ये खाने में बहुत कुरकुरी होती है. खासबात ये है कि इन्हें आप लम्बे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. जानते हैं चावल की कुरकुरी पापड़ी की रेसिपी.

चावल की पापड़ी बनाने की सामग्री (Ingredients For Rice Papadi)
1 कप चावल का आटा 
2- 3 बड़ी चम्मच मैदा 
2 बड़ी चम्मच तेल
1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
½ छोटी चम्मच जीरा 
½ छोटी चम्मच लाल मिर्च 
स्वाद अनुसार नमक 
फ्राई करने के लिए ऑयल

चावल की पापड़ी बनाने की रेसिपी (Chawal Papadi Recipe)

1 सबसे पहले चावल बनाने के लिए किसी बर्तन में 1 कप पानी डालकर गरम होने के लिए रख दें. 
2 पानी में जीरा, 1 चम्मच तेल और नमक डालकर ढ़ककर एक उबाल आने तक गर्म करें. 
3 अब गैस बंद करके पानी में 1 कप चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
4 इस पूरे मिश्रण को ढ़क कर 5 मिनट तक छोड़ दें. चावल का आटा फूल जाएगा.
5 अब इस मिश्रण में लाल मिर्च और थोड़ी कसूरी मेथी हाथ से क्रश करके मिल दें. 
6 इस मिश्रण जब तक गरम रहे उसमें थोड़ा तेल मिलाते हुए मसल-मसल कर आटे की तरह गूंथ लें. 
7 चावल का आटा  तैयार है. अब इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें.
8 अब सारी लोई को थोडा सूखा आटा लगाते हुए गोल आकार में पतला बेल कर अलग रखते जाएं. 
9 कढ़ाई में तेल गरम कर लें और सभी पापड़ी को एक-एक करके क्रिस्पी होने तक पकाएं. फ्राई करते वक्त गैस की फ्लेम को मीडियम-हाई रखें. 
10 जब सभी पापड़ी बन जाए तो इन पर थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें. तैयार हैं चावल की कुरकुरी पापड़ी. 
11 ठंडा होने के बाद इन्हें किसी एयर टाइट डब्बे में बंद करके रख दें. 
12 आप गरमा-गरम चाय के साथ चावल की क्रंची पापड़ी का लुफ्त उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: परांठे खाने का मन हो तो घर में बनाएं हेल्दी सोया परांठा, जानें विधि

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget