एक्सप्लोरर

Republic Day Parade: 'सूर्योदय की भूमि' अरुणाचल प्रदेश ने दिखाई अपनी पर्यटन क्षमता, झांकी में दिखा 'हॉर्नबिल' का जादू

कर्तव्य पथ पर अरुणाचल प्रदेश की झांकी में एडवेंचर, स्पोर्ट्स, इकोलॉजी, कल्चर, रिलिजन, हिस्ट्री और आर्कियोलॉजी के सेक्टर में पर्यटन की संभावनाओं का प्रदर्शन किया गया.

Arunachal Pradesh Tableau: पूरा भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड का आयोजन किया गया था. इस परेड में 90 मिनट में कुल 23 झांकियां देखने को मिली, जिनमें से 17 झांकियां देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की थी. जबकि 6 झांकियां अलग सरकारी विभागों और मंत्रालयों की थी. इस परेड में शामिल झांकियों में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का गौरव और खासियत देखने को मिली. बाकी तमाम झांकियों की तरह ही अरुणाचल प्रदेश की झांकी ने भी परेड स्थल पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.      

'सूर्योदय की भूमि' कहलाने वाले भारत के इस राज्य अरुणाचल प्रदेश ने गणतंत्र दिवस परेड में अपने टूरिज्म सेक्टर का प्रदर्शन किया. कर्तव्य पथ पर राज्य की झांकी में एडवेंचर, स्पोर्ट्स, इकोलॉजी, कल्चर, रिलिजन, हिस्ट्री और आर्कियोलॉजी के सेक्टर में पर्यटन की संभावनाओं का प्रदर्शन किया गया. रणनीतिक रूप से भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित अरुणाचल प्रदेश भूटान और चीन तथा म्यांमार के साथ अपनी सीमा को साझा करता है. 

राज्य पक्षी 'हॉर्नबिल' का हुआ प्रदर्शन

अरुणाचल प्रदेश की झांकी में ऑर्किड से सजे हरे-भरे नजारों के बीच डोनी पोलो एयरपोर्ट के एंट्री गेट और राज्य के पक्षी 'हॉर्नबिल' को भी दिखाया गया. राजय की झांकी के अगले हिस्से में शापांग यावंग मनु पोई (एक डांस फेस्टिवल) और 1962 के वार मेमोरियल को प्रदर्शित किया गया. झांकी में पारंपरिक कपड़ों में राज्य की प्रमुख जनजातियों के लोग भी शामिल थे.

मिस्र के राष्ट्रपति रहे चीफ गेस्ट

गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया. इस साल के राष्ट्रीय समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी शामिल हुए थे. हर साल की तरह परंपरा के मुताबिक राष्ट्रध्वज फहराया गया. इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई और फिर इसी के साथ देश का राष्ट्रगान शुरू हुआ. गणतंत्र दिवस परेड का आरंभ राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ हुआ. 

ये भी पढ़ें: किस 'फूड आइटम' को रात में खाएं और किसे दिन में? एक्सपर्ट्स से जानें जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Moringa Mutton Curry: घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget