एक्सप्लोरर

इस राशि के लोग प्यार में होते हैं भाग्यशाली

बहुत से लोगों को चाहकर भी जीवन में प्यार नहीं मिलता लेकिन कुछ लोग प्यार में बहुत भाग्यशाली होते हैं. जानें किस राशि के लोग प्‍यार में भाग्यशाली होते हैं.

नई दिल्लीः कभी-कभी लोगों को प्यार पाने के लिए बहुत एफर्ट करने पड़ते हैं जबकि कुछ लोगों को आसानी से अपना प्‍यार मिल जाता है. लेकिन क्या़ आप जानते हैं बहुत से लोग प्यार में बहुत भाग्यशाली होते हैं. चलिए जानते हैं किस राशि वालों की किस्मत में प्यार आसानी से मिल जाता है.

कर्क राशि - कर्क राशि के लोग भावनात्मक व्यवहार में बेहद सशक्त होते हैं. वे अपने साथी की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं. इनकी सहानुभूति इन्हें सबसे अच्छा साथी बनाती है. कई कर्क राशि वाले अपने प्रेमी के साथ व्यवहार करते समय सुरक्षात्मक होते हैं. इसलिए यदि आप एक कर्क राशि के लोगों के साथ डेटिंग कर रहे हैं तो आपके कहने से पहले आपकी सभी ख्वाहिशें पूरी होंगी.

वृषभ राशि - वृषभ राशि के लोग अपने रिश्ते के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध होते हैं. प्रत्येक बीतते दिन के साथ इनका प्यार बढ़ता रहता है. इनके ग्रह का स्वामी शुक्र है जिससे इनके जीवन में प्यार का अंबार रहता है.

मीन राशि - मीन राशि वालों को बेहद इमोशनल माना जाता है. ये बहुत गहरे और दयालु रिश्ते में रहना पसंद करते हैं. ये रिश्तों के प्रति ईमानदार और निस्वार्थ प्रेम के रिश्ते में डूब जाते हैं. इसीलिए इनमें जीवन में हमेशा प्यार बरकरार रहता है.

कन्या राशि -  कन्या राशि के लोग अपने स्थिर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. कन्या राशि वाले लोग विपरीत लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होते हैं. यदि कन्या राशि वाले लोगों को पर्याप्त समय और सम्मान दिया जाता है तो वे सबसे अच्छे साथी साबित हो सकते हैं. एक कन्या के साथ अपने जीवन को साझा करते हुए आप कई यादगार पल बिता सकते हैं.

कुंभ राशि - इस राशि के लोग दृष्टिकोण में कट्टरपंथी होते हैं. वे नेतृत्व करना पसंद करते हैं. जुनून उनके खून में दौड़ता है और ये लोग उदारता से प्यार करते हैं. जब वे किसी भी चीज़ के बारे में चर्चा करने लगते हैं, तो वे संयत रहते हैं. इनके जीवन में प्यार खूब रहता है.

धनु राशि - इस राशि वालों के ग्रह का स्वामी बृहस्पति होने के कारण बौद्धिक संबंध अधिक प्रभावी होते हैं. इस राशि के लोग रिश्ते में सभी बाधाओं के बावजूद अपने रिश्तेा को बरकरार रहते हैं. इनका प्रेमी जीवन उतना ही आनंदित रहता है जब वे गंभीर रूप से प्यार में पड़ते हैं.

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि इस तरह के प्रेमी होते हैं कि वे प्रेम में जीवन भी बिता सकते हैं. इनका सच्चा प्यार ही इनकी ताकत बनता है. इस राशि के लोग प्रेम की भाषा के अच्छे जानकार होते हैं. ये अपने प्रेमी के साथ भावनात्मक विकास को महत्व देते हैं.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Meen Rashifal 29 October 2026: 3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार
3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार
Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 October 2026: 4वें भाव में चंद्रमा का गोचर, प्रॉपर्टी मामलों में असुरक्षा और कार्यस्थल पर तनाव
4वें भाव में चंद्रमा का गोचर, प्रॉपर्टी मामलों में असुरक्षा और कार्यस्थल पर तनाव
Aaj Ka Makar Rashifal 29 October 2026: 5वें भाव में चंद्रमा और मालव्य योग, करवा चौथ पर दांपत्य में बढ़ेगा प्यार
5वें भाव में चंद्रमा और मालव्य योग, करवा चौथ पर दांपत्य में बढ़ेगा प्यार
Aaj Ka Dhanu Rashifal 29 October 2026: 6वें भाव में चंद्रमा का गोचर, परिध योग से वर्कप्लेस पर मिलेगा बड़ा सम्मान
6वें भाव में चंद्रमा का गोचर, परिध योग से वर्कप्लेस पर मिलेगा बड़ा सम्मान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget