एक्सप्लोरर

Puja Path: पूजा-पाठ में क्यों शुभ माने जाते हैं गोबर के कंड़े, जानिए इसका धार्मिक महत्व

Cow dung importance: हिंदू धर्म में पूजा-अनुष्ठान में गाय के गोबर और गोमूत्र के साथ ही गोबर के कंडे का भी इस्तेमाल किया जाता है. पूजा में गोबर के कंडे के इस्तेमाल को लेकर धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं.

Puja Path, Cow dung importance: हिंदू धर्म में गाय को माता के समान माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि गाय में कई देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है और गाय की सेवा करने को परम धर्म माना जाता है.

गाय के गोबर और गोमूत्र का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय के गोबर से बनने वाले कंडे (उपले) भी बहुत उपयोगी माने जाते हैं. इसका इस्तेमाल कई पूजा-पाठ, अनुष्ठान, हवन और यज्ञ आदि के दौरान किया जाता है. कई पूजा-पाठ तो ऐसे भी होते हैं जो गोबर के कंडे के बिना अधूरे माने जाते हैं. जानते हैं पूजा-पाठ में गोबर के कंडे के इस्तेमाल से जुड़े धार्मिक महत्व के बारे में.

क्या है गोबर के कंडे का धार्मिक महत्व

गाय के गोबर को लेकर ऐसी मान्यता है कि इसमें माता लक्ष्मी का वास होता है. शास्त्रों के अनुसार गाय के मुख वाले भाग को अशुद्ध माना गया है और पीछे वाले भाग को शुद्ध माना गया है. यही कारण है कि गाय के दूध से लेकर गोमूत्र और गोबर सभी पवित्र माने जाते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. गाय के गोबर से बनने वाले कंडे को भी इसलिए धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण माना गया है.

पूजा-पाठ में गोबर के कंडे का लाभ

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, गोबर के कंडे जलाने पर इससे निकलने वाला धुंआ घर और आसपास के लिए बहुत शुद्ध होता है. गोबर के कंडे से निकलने वाले धुएं को घर के कोने-कोने में दिखाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
  • पूजा-पाठ या हवन आदि के दौरान गोबर के कंडे जलाने से घर पवित्र होता है और पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है. साथ ही इससे घर पर सुख-शांति बनी रहती है.
  • पूजाघर पर गोबर के कंडे का धुंआ करने से वास्तु दोष दूर होता है और घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है.
  • गोबर के कंडे में कपूर और घी डालकर जलाने से घर पवित्र होता है. आप प्रतिदिन घर की पूजा में भी घी या कपूर के साथ गोबर के कंडे जलाएं. इससे घर पर मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाएगी.
  • नवरात्रि के पूरे 9 दिनों में गोबर के कंडे का धुआं करना बहुत शुभ होता है. इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं.

गोबर के कंडे के उपाय

  • गोबर के कंडे में पीली सरसों डालकर जलाने और इसके धुएं को घर पर दिखाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है.
  • गोबर के कंडे के धुएं को तिजोरी या फिर आप जहां धन रखते हैं वहां करने से धन के आवक में बढ़ोतरी होती है.
  • गोबर के कंडे में कपूर, बताशे औप लौंग डालकर जलाने से रुके व बिगड़े कार्य फिर से बनने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Ramakrishna Paramahamsa: भारत के महान संत रामकृष्ण परमहंस ने क्यों कहा जो बार-बार ‘मैं पापी हूं, मैं पापी हूं’ वो वाकई पापी बन जाता है

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली और बुद्धिमान, जानें सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इसका मतलब
भाग्यशाली महिलाओं की नाक पर किस तरफ होता है तिल? सामुद्रिक शास्त्र से जानें सच
Kanwar Yatra 2026: क्या होती है खड़ी और डाक कांवड़? जानें क्यों सबसे कठिन मानी जाती है 'दांडी कांवड़' यात्रा
Kanwar Yatra 2026 Date: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानें जलाभिषेक की सही तारीख और महत्व
Shani ki Sadesati, Dhaiya: कुंडली के इन भावों में आते ही शुरू होती है शनि की ढैय्या, जानें इससे बचने के ज्योतिषीय उपाय
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या? शारीरिक व आर्थिक कष्टों से मुक्ति के अचूक पौराणिक उपाय
Sawan 2026: सावन में पार्थिव शिवलिंग पूजा का क्या है धार्मिक महत्व? जानें बनाने के नियम और बेलपत्र पर स्थापना की सही विधि
क्या आप जानते हैं बेलपत्र पर कैसे बनाया जाता है पार्थिव शिवलिंग? जानें सही नियम और विधि

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget