एक्सप्लोरर

Ramayan: कौन था वह राक्षस? जिसका वध भगवान श्रीराम ने नहीं बल्कि माता सीता ने किया, पढ़ें पूरी कहानी

Ramayan: ऐसी मान्यता है कि कुंभकर्ण के पुत्र मूलकासुर का वध माता सीता ने बाणों से किया था.

Ramayan: रावण की मृत्यु के बाद प्रभु श्रीराम, रावण के छोटे भाई विभीषण को लंका का सारा राज-पाठ सौंपकर अयोध्या लौट आए और स्वयं अयोध्या का राज-पाठ चलाने लगे. एक दिन जब प्रभु श्रीराम अपनी राजसभा में बैठे थे उसी समय अचानक लंका के राजा विभीषण भी राजसभा में पहुंच गए. सभा में पहुंचते ही विभीषण प्रभु श्रीराम से गुहार लगाकर कहने लगे कि हे प्रभु ! मेरी रक्षा कीजिए, लंका में कुंभकर्ण का पुत्र मूलकासुर आफत मचा रखा है.

कुंभकर्ण का पुत्र था  मूलकासुर विभीषण ने प्रभु श्रीराम को बताया कि कुंभकर्ण का यह मूलकासुर नामक पुत्र असल में मूल नक्षत्र में पैदा हुआ था. जिसकी वजह से कुंभकर्ण ने इसे जंगल में फेंकवा दिया था. जंगल में फेंके जाने पर इसका पालन-पोषण मधुमक्खियों ने किया था. मूलकासुर बड़ा होकर ब्रह्मा जी की घोर तपस्या किया. उसकी तपस्या से खुश होकर ब्रह्मा जी ने उसे वरदान दिया था. उसी वरदान की वजह से वह बहुत शक्तिशाली हो गया है और लंका में उत्पात मचा रखा है. हे प्रभु जब उसे अपने पिता के वध के बारे में पता चला तो उसने यह प्रण ले लिया कि मैं पहले ‘धोखेबाज विभीषण को मारूंगा इसके बाद राम को’.

विभीषण की बात सुनकर प्रभु श्रीराम ने हनुमान और लक्ष्मण को सेना लेकर लंका भेज दिया. इधर जैसे ही मूलकासुर को राम की सेना के आने की बात पता चली तो वह भी अपनी सेना के साथ लंका के बाहर आ गया. दोनों सेनाओं के बीच करीब 7 दिनों तक घोर युद्ध चलता रहा लेकिन मूलकासुर अकेले ही श्रीराम की सेना पर भारी पड़ रहा था.

मूलकासुर को स्त्री के हाथों मरने के मिला वरदान उधर प्रभु श्रीराम जब अपने मंत्री सहित लंका पहुंचे तो उन्हें भी युद्ध के बारे में पता चला जिससे वे चिंतित हो गए. उसी समय ब्रह्मा जी भी वहां पर आ गए और प्रभु श्रीराम से कहने लगे कि हे भगवन ! इसे मैंने स्त्री के हाथों से मरने का वरदान दिया है इसलिए आप सीता को यहां बुलाकर उनसे ही इसका वध करवाइए. ब्रह्मा जी की बात सुनकर प्रभु श्रीराम ने हनुमान को अयोध्या भेजकर माता सीता को लंका बुलाया. लंका पहुंचने पर प्रभु श्रीराम ने माता सीता को मूलकासुर के बारे में पूरी बातें बताईं. प्रभु श्रीराम की बात सुनकर माता सीता को क्रोध आ गया. क्रोध में ही उनके शरीर से एक तामसी शक्ति निकल पड़ी. यह शक्ति सीता की छाया में चंडी का रूप धारण कर लंका की तरफ चल पड़ी.

सीता ने मूलकासुर पर चलाए 5 बाण उधर प्रभु श्रीराम का इशारा पाकर वानर सेना मूलकासुर की तांत्रिक क्रिया को तहस-नहस करने लगी. जिस पर मूलकासुर क्रोध में अपनी तांत्रिक क्रिया को छोड़कर वानरों को खाने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ा. वानरों के पीछे दौड़ते-दौड़ते वह युद्ध के मैदान तक आ गया. युद्ध के मैदान में पहुंचकर जब वह सीता की छाया को देखा तो गरजकर बोला, तू कौन? इस पर सीता की छाया ने गर्जना करते हुए कहा कि ‘मैं तुम्हारी मौत चंडी हूं.’ तूने मेरा नाम लेने वाले ऋषि-मुनियों को खा डाला था. इसलिए अब मैं तुम्हें मारकर उसका बदला लूंगी. इतना कहकर छाया सीता ने मूलकासुर पर 5 बाण चलाए. दोनों में घोर युद्ध हुआ. अंत में छाया सीता ने ‘चंडिकास्त्र’ का प्रयोग करते हुए मूलकासुर का वध कर दिया. मूलकासुर का वध करने के बाद छाया सीता वापस लौट कर माता सीता के शरीर में प्रवेश कर गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Second Sawan Somwar 2026 Live: सावन का दूसरा सोमवार आज, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये 5 काम
LIVE: सावन का दूसरा सोमवार आज, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये 5 काम
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन
सावन सोमवार और सोम प्रदोष एक ही दिन, 6 साल बाद बने संयोग का आपकी राशि से क्या है कनेक्शन?
Som Pradosh Vrat 2026: सावन सोमवार और सोम प्रदोष एक ही दिन, 6 साल बाद बने संयोग का आपकी राशि से क्या है कनेक्शन?
Som Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष में सूर्यास्त का ही इंतजार क्यों? दिन की जगह शाम में शिव पूजा के पीछे क्या है मान्यता
सोम प्रदोष में सूर्यास्त का ही इंतजार क्यों? दिन की जगह शाम में शिव पूजा के पीछे क्या है मान्यता

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget