एक्सप्लोरर

Sawan 2021 : सोमवार व्रत नहीं रख पाए तो शिवरात्रि पूजन से पाएं पुण्य

सावन में सोमवार का व्रत अगर आपसे छूट गया है तो शिवरात्रि व्रत से आप सौभाग्य के साथ-साथ आरोग्य रहने का आशीर्वाद पा सकते हैं.

Sawan 2021 : सावन में यूं तो सोमवार की पूजा का विशेष महत्व है, लेकिन हर माह पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि भी सावन महीने में अत्यधिक फलदायी है. इस दिन भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है. इससे महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है, जिससे कुंवारों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के साथ विवाहितों के जीवन से दुख दूर हो जाते हैं.

25 जुलाई से शुरू हो चुके सावन के पूरे माह में हर दिन शिव पूजा पावन मानी गई है, लेकिन सावन के सोमवार, मंगलवार, प्रदोष, श्रावणी पूर्णिमा और मासिक शिवरात्रि आदि पर भी पूजन का विशेष महत्व है. मान्यता है कि जो लोग सावन में सोमवार का व्रत नहीं रख सके, वो सावन की मासिक शिवरात्रि पर व्रत पूजन कर उसका पुण्य हासिल कर सकते हैं. शास्त्रों में भी सावन की शिवरात्रि को विशेष महत्व मिला है.

6 अगस्त को पड़ेगी सावन की शिवरात्रि
मासिक शिवरात्रि हर माह कृष्ण चतुर्दशी को होती है. इससे एक दिन पहले प्रदोष व्रत रखा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस सावन मास की चतुर्दशी तिथि 06 अगस्त दिन शुक्रवार को पड़ेगी. चतुर्दशी तिथि 06 अगस्त की शाम 06 बजकर 28 मिनट से 07 अगस्त शनिवार शाम 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगी. हालांकि शिवरात्रि व्रत 6 अगस्त को रखा जाना है.

पूजा का मुहूर्त
शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि को निशिता काल पूजन श्रेष्ठ है. निशिता काल 43 मिनट का है, जो 6 अगस्त की रात 12:06 बजे से रात 12: 48 बजे तक रहेगा. निशिता काल में पूजा नहीं कर पाए लोग इन मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं
शाम 07:08 बजे से रात 09:48 बजे तक
रात 09:48 बजे से देर रात 12:27 बजे तक
देर रात 12:27 बजे से तड़के 03:06 बजे तक
07 अगस्त को सुबह 03:06 से 05:46 बजे तक

7 को व्रत पारण
शिवरात्रि व्रत का पारण उसी दिन नहीं होता है. यह व्रत के अगले दिन विधि विधान से होता है. छह अगस्त को मासिक शिवरात्रि व्रत के व्रत पारण सात अगस्त को होगा. 7 अगस्त की सुबह 05:46 बजे से दोपहर 03:47 बजे तक के बीच कभी भी पारण कर सकते हैं. स्नान के बाद व्रत पारण करें और सामर्थ्य अनुसार दान दें.

इन्हें पढ़ें 
Sankashti Chaturthi : गणपति के मूषकों ने रोक दी थी विष्णुजी की बारात

Kamika Ekadashi : विष्णु पूजन के सबसे फलदायी व्रत की जानिए अनूठी कथा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर सरस्वती आवाहन आज, जानें पूजा का समय और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: कात्यायनी पूजा और सरस्वती आवाहन आज, जानें किस अनुष्ठान का क्या समय है
मेट्रो टिकट का नो 'झामेला', दुर्गा पूजा में QR स्कैन कर 'छोले जाबे'!
Kolkata Metro QR Ticket: दुर्गा पूजा में टिकट की लाइन से बचें, ऐसे करें बुकिंग
सिर्फ रील्स के लिए नहीं है गरबा! उस मिट्टी के मटके और जलते दिए में छिपा है जिंदगी का सबसे बड़ा सच
गरबा सिर्फ डांस नहीं, कॉस्मिक एनर्जी का 'गर्भ दीप' चक्र है: जानिए इसका असली सीक्रेट

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget