एक्सप्लोरर

मेट्रो टिकट का नो 'झामेला', दुर्गा पूजा में QR स्कैन कर 'छोले जाबे'!

कोलकाता मेट्रो के 11 स्टेशनों पर QR स्कैन करके बिना ऐप डाउनलोड किए टिकट खरीद सकते हैं. जानें स्टेशनों की सूची और Paytm से बुकिंग का तरीका.

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में पंडाल हॉपिंग (Pandal Hopping) के लिए मेट्रो सबसे भरोसेमंद जरिया है, लेकिन स्टेशनों पर टिकट के लिए लगने वाली लंबी कतारें अक्सर त्योहार का मजा किरकिरा कर देती हैं. पूजा की भारी भीड़ को देखते हुए कोलकाता मेट्रो ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है.

अब टोकन या स्मार्ट कार्ड के लिए कतार में खड़े होने के बजाय यात्री स्टेशन पर लगे क्यूआर कोड को सीधे मोबाइल से स्कैन करके टिकट बुक कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए फोन में कोई अलग से नया ऐप इंस्टॉल करने का झंझट भी नहीं है.

बिना कोई ऐप डाउनलोड किए स्टेशन पर कैसे बुक होगा टिकट?

अगर आप स्टेशन पहुंच चुके हैं और टिकट काउंटर पर भारी भीड़ है, तो वहां लगे आधिकारिक QR स्टिकर को अपने फोन के कैमरे से स्कैन कर लें. स्क्रीन पर लिंक खुलते ही 'Buy QR Ticket' का विकल्प दिखेगा. यहां आपको जहां उतरना है उस स्टेशन का नाम, यात्रियों की संख्या और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद ऑनलाइन भुगतान पूरा करते ही 'Download Ticket PDF' का विकल्प मिल जाएगा, जहां से आप अपना डिजिटल टिकट फोन में सेव कर सकते हैं.

ध्यान रहे कि दीवार या पिलर पर लगा क्यूआर सिर्फ बुकिंग पेज खोलने के लिए है, वह टिकट नहीं है. एंट्री गेट (AFC Gate) की ओर बढ़ने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि पेमेंट के बाद मिला डिजिटल QR आपके मोबाइल में डाउनलोड हो चुका है, जिसे गेट पर लगे स्कैनर पर दिखाते ही दरवाजा खुल जाएगा.

स्टेशन पहुंचने से पहले ही Paytm से यूं तैयार रखें टिकट

अगर आप स्टेशन की सीढ़ियां उतरने से पहले ही टिकट अपनी जेब में चाहते हैं, तो यह काम पेटीएम से भी चुटकियों में हो सकता है. ऐप खोलकर सर्च बार में बस 'Metro' टाइप करें और 'Kolkata Metro' के तहत 'Metro QR Ticket' विकल्प चुन लें. यहां अपनी यात्रा का शुरुआती और आखिरी स्टेशन चुनकर भुगतान पूरा करें.

पेमेंट होते ही 'View Ticket' सेक्शन में आपका क्यूआर टिकट आ जाएगा. इसके अलावा कोलकाता मेट्रो का आधिकारिक 'Aamar Kolkata Metro' ऐप भी यही सुविधा देता है, जिससे यात्रियों को किसी कागजी टिकट की जरूरत नहीं पड़ती.

किन स्टेशनों पर मिलेगी यह खास सुविधा?

शुरुआती चरण में यह सर्विस शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले 11 प्रमुख स्टेशनों पर शुरू की गई है. इनमें एस्प्लेनेड, दमदम, दक्षिणेश्वर, रवींद्र सरोबर, महानायक उत्तम कुमार, कालीघाट, हावड़ा, सियालदह, शोभाबाजार-सुतानूटी, साल्ट लेक सेक्टर V और दमदम कैंटोनमेंट शामिल हैं. मेट्रो प्रशासन का कहना है कि पूजा के दौरान यात्रियों के अनुभव को देखते हुए जल्द ही इसका दायरा अन्य सभी स्टेशनों तक बढ़ा दिया जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पापांकुशा एकादशी 2026: 21 अक्टूबर से तिथि शुरू, फिर 22 को क्यों रखा जाएगा व्रत?
एकादशी कब है? 20 और 21 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन, जानें सही दिन और पारण का समय
पंचक के बीच कल एकादशी, क्या भगवान विष्णु की पूजा में भी होगी मनाही? जानें धर्मशास्त्र के नियम
पंचक के बीच कल एकादशी, क्या भगवान विष्णु की पूजा में भी होगी मनाही? जानें धर्मशास्त्र के नियम
Papankusha Ekadashi Parana Time 2026: एकादशी का व्रत 8:42 बजे तक खोलें या 10:12 तक? समझें पारण समय का अंतर
एकादशी पारण का समय कहीं 8:42, कहीं 10:12 बजे… 23 अक्टूबर को व्रत कब खोलें?
Aaj Ka Panchang 21 October 2026: सुबह 7 बजे से पंचक, दोपहर में एकादशी, व्रत आज रखें या कल?
Aaj Ka Panchang 21 October 2026: पंचक शुरू, जानें एकादशी तिथि और आज का राहुकाल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget