एक्सप्लोरर

दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है? जानें शास्त्रीय और ऐतिहासिक सबूत क्या कहते हैं?

World Oldest Hindu Religion: बात जब दुनिया के सबसे प्राचीन धर्म की होती है, तो हिंदू धर्म का नाम सबसे पहले लिया जाता है. क्या वाकई में हिंदू धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है? जानें इसके पीछे का सच.

Hindu Dharma: धर्म मानव सभ्यता की आत्मा है. दुनिया में कई धर्म अस्तित्व में आए लेकिन कुछ समय के बाद लुप्त हो गए. जबकि कुछ धर्म आज भी जीवित हैं. उन धर्मों को मानने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है. लेकिन अभी भी एक सवाल यह है कि दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है? आइए जानते हैं शास्त्रों और एतिहासिक प्रमाणों के आधार पर इसका जवाब.

वर्तमान समय में मौजूद बौद्ध, इस्लाम या ईसाई धर्म समेत कई प्रमुख धर्मों की शुरुआत प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु या पैगंबरों ने की थी. इन पैंगबरों के जीवनकाल में इन धर्मों की उत्पत्ति के संकेत साफतौर पर मिलते हैं. जबकि हिंदू धर्म को लेकर वैज्ञानिक और पुरातात्विक आंकड़ें कुछ और ही बयां करते हैं.

हिंदू धर्म के संस्थापक को लेकर कोई जानकारी नहीं
हिंदू धर्म को विश्व का सबसे प्राचीन धर्म माना जाता है. खास बात ये है कि इस धर्म की उत्पत्ति या संस्थापक को लेकर किसी भी तरह का ठोस प्रमाण या निश्चित तिथि की जानकारी नहीं है. 

ब्रिटानिका स्त्रोत के मुताबिक पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को मानने वालो लोगों की आबादी (1.2-1.3) अरब से ज्यादा है. जो पूरे भारत, भारत उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया में व्यापक रूप से काफी प्रचलित है. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म भी यही है. 

  • हिंदू धर्म का कोई संस्थापक नहीं है, यह ऋषि-मनुयों की परंपरा एवं श्रुति-स्मृति ग्रंथों से विकसित हुआ है.
  • इसे सनातन धर्म भी कहा जाता है, जिसका मतलब अनादि और अनंत यानी जिसका आरंभ और अंत नहीं है.
  • यह धर्म प्रकृति, वेद, आत्मा और परमात्मा की अवधारणा पर आधारित है. 

वैदिक शास्त्रों में हिंदू धर्म का महत्व

हिंदू धर्म के 4 सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद है. इन ग्रंथों की रचना करीब 1500 ईसा पूर्व से 500 ईसा पूर्व के बीच हुई है.  
मनुस्मृति (1/3) के मुताबिक धर्मं सनातनं विद्यात यानी धर्म सनातन है, इसका कोई आरंभ और अंत नहीं है. 
हिंदू धर्म को लेकर भगवद गीता (अध्याय 4, श्लोक 1-2) में लिखा है कि श्रीकृष्ण ने यह योग सूर्य को सिखाया है और उसके बाद ये परंपरा अनादि काल से ही चली आ रही है. 
विष्णु पुराण (3/2/24) के मुताबिक धर्म चारों युग में चलता है और सनातन है. 
वैदिक काल के बाद शास्त्रीय काल, महाकाव्य और पौराणिक काल है, जिसमें देवी-देवताओं की पूजा, धर्म का विचार और आस्था को जरूरी घटक माना गया.

अन्य प्राचीन धर्म और तुलना

  • मिस्त्र धर्म की शुरुआत पागैतिहासिक काल में ही हुई थी, किंतु इसका स्थापित स्वरूप करीब 3000 ईसा पू्र्व से पहले ही माना जाता है. हालांकि ये धर्म अब लुप्त हो चुका है. 
  • मेसोपोटामियन धर्म की शुरुआत करीब 4100-2900 ईसा पूर्व के उरुक काल में हुई थी. अब ये धर्म केवल इतिहास तक ही सीमित है. 
  • यूनानी धर्म की शुरुआत करीब कांस्य युग (3000-1050 ईसा पूर्व) या उससे भी पहले, नवपाषाण काल ​​से मानी जाती है. ये धर्म भी पौराणिक कथा तक ही सीमित रह गया है. 

जोरोस्ट्रियन धर्म भी काफी प्राचीन माना जाता है. इस धर्म की स्थापना लगभग 3500 साल पहले ईरान में पैगंबर जरथुस्त्र के द्वारा की गई थी. हालांकि अब ये भी लुप्त होने की कगार पर है. इन सभी प्राचीन धर्मों के मुकाबले हिंदू धर्म आज भी जीवित और प्रचालित है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.a

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 9 July 2026: इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget