एक्सप्लोरर

Kundali Milan: विवाह से पूर्व क्यों करते हैं कुंडली का मिलान, कितने गुणों की होती है गणना?

Kundali Milan: आज के मॉर्डन जमाने में कुंडली मिलान महज औपचारिकता बनकर रह गई है लेकिन क्या आप जानते हैं शादी से पहले कुंडली मिलाना कितना जरुरी है, यहां देखें विवाह से पूर्व कुंडली मिलाने का महत्व.

Kundali Milan: हिंदू धर्म में विवाह (Hindu Marriage) महज एक परंपरा नहीं बल्कि दो लोगों का जन्म-जन्मांतर का साथ माना जाता है. यही वजह है कि आज भी ज्यादातर लोग शादी से पहले कुंडली मिलान करवाते है ताकि वर-कन्या का वैवाहिक जीवन सुखमय हो. आइए जानते हैं विवाह से पहले कुंडली मिलान क्यों किया जाता है, क्या है इसका महत्व, शादी के लिए कितने गुण मिलना जरुरी होता है ?

कुंडली मिलान क्या है ? (What is Kundali Milan)

किसी भी व्यक्ति की कुंडली (जन्मपत्री) उसकी जन्म तारीख, समय और स्थान के आधार पर बनाई जाती है. शादी के लिए वर-वधु की कुंडली देखकर गुण, चंद्र की स्थिति, मंगल दोष देखा जाता है.

सरल भाषा में समझें तो शादी के लिए कुंडली मिलान (Kundali Matching) वो प्रक्रिया है जिसके जरिए ये पता लगाया जाता है कि विवाह के बाद लड़का-लड़की का वैवाहिक जीवन कैसा होगा. दोनों एक दूसरे के लिए बने है या नहीं. कुंडली या गुण मिलान के लिए युगल के ग्रह चंद्रमा की स्थिति को ध्यान में रखा जाता है.

कुंडली मिलान क्यों जरुरी है ? (Kundali Milan Importance)

विवाह एक ऐसा बंधन है जो दो लोगों को जन्मों तक जोड़े रखता है, ऐसे में शादी से पहले वर-वधू कुंडली और राशि के मिलान से पता लगाया जाता है कि विवाह के बाद दोनों सुखी रहेंगे या नहीं, ये संबंध सफल होगा या नहीं, संतान सुख है या नहीं, मांगलिक दोष तो नहीं आदि. कुंडली के जरिए ये भी देखा जाता है कि दांपत्य जीवन में भविष्य में किसी तरह की कोई बाधा तो नहीं आने वाली है. अगर बाधा है तो उसे कैसे दूर किया जा सकता है. यही कारण है कि विवाह को सफल बनाने के लिए कुंडली मिलान जरुरी माना जाता है.

कुंडली मिलाते समय में क्या-क्या चीजें देखते हैं ?

कुंडली मिलान से लोग सिर्फ गुण मिलना ही समझते हैं लेकिन, शादी के लिए और भी कई चीजों को देखा जाता है. वैवाहिक नजरिए से कुंडली मिलान इन 5 महत्वपूर्ण आधार पर किया जाता है.

Kundali Milan: विवाह से पूर्व क्यों करते हैं कुंडली का मिलान, कितने गुणों की होती है गणना?

उत्तर भारत में गुण मिलान के लिए अष्टकूट मिलान किया जाता है जबकि दक्षिण भारत में दसकूट मिलान की विधि अपनाई जाती है.

गुण मिलान का महत्व (Guna Milan Significance)

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए गुण मिलान जरुर किया जाता है. कुंडली मिलान में कुल 36 गुण की गणना की जाती है.  इसमें 8 गुण देखे जाते हैं. इन्हें अष्टकूट मिलान कहा जाता है. इन गुणों की गणना के आधार पर ही विवाह के भाग्य का फैसला किया जाता है. ये हैं वो 8 गुण, उनके अंक और महत्व.

  • वर्ण (Varan), अंक 1 – वर्ण में वर और वधू की जाति को ध्यान में रखता है, वर्ण को चार भागों बांटा गया है, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र. वर्ण लड़का-लड़की के बीच मानसिक अनुकूलता को तय करता है.
  • वश्य (Vashya), अंक 2  – इस गुण से ये पता लगाने में मदद मिलती है कि कौन किस पर हावी रहेगा, किसका कंट्रोल ज्यादा होगा.
  • तारा (Tara), अंक 3 - इस गुण में वर और वधू के नक्षत्र का मिलान होता है. दोनों का स्वास्थ जीवन देखा जाता है.
  • योनी (Yoni), अंक 4 - वर-वधू के शारीरिक संबंध कैसे होगा, इसके लिए योनि गुण देखा जाता है. योनि 14 जानवरों में बांटा गया है जो मनुष्य के व्यक्तित्व को दर्शाते हैं. इसमें घोड़ा, हाथी, भेड़, सांप, नेवला, कुत्ता, बिल्ली, चूहा, गाय, भैंस, चीता, हिरन, बंदर और शेर.
  • ग्रह मैत्री (Grah Metri), अंक 5 - ग्रह मैत्री में लड़का-लड़की के आपसी स्नेह, मित्रता, आदि देखे जाते हैं. वर एवं कन्या के राशि स्वामी से ग्रह मैत्री देखी जाती है.
  • गण (Gana), अंक 6  - गण के जरिए लड़का-लकड़ी के स्वभाव, व्यक्तित्व का मिलान किया जाता है. ये 3 आधार पर तय होता है. देव (व्यक्ति के अंदर सात्विक गुण), मानव (रजो गुण), राक्षस (व्यक्ति के अंदर तमो गुण).
  • भकूट (Bhukuta), अंक 7 - भकूट का संबंध जीवन और आयु से होता है. विवाह के बाद दोनों का एक-दूसरे का संग कितना रहेगा, यह भकूट से जाना जाता है
  • नाड़ी (Nadi), अंक 8 - नाड़ी का संबंध संतान और संतान के मामलों से संबंधित है. दोनों के शारीरिक संबंधों से उत्पत्ति कैसी होगी, यह नाड़ी पर निर्भर करता है. नाड़ी के 3 प्रकार हैं - आदि, मध्य और अंत

Kundali Milan: विवाह से पूर्व क्यों करते हैं कुंडली का मिलान, कितने गुणों की होती है गणना?

गुण मिलान के अलावा ये भी देखें

गुण मिलान तो कुंडली मिलाने का एक छोटा सा हिस्सा है. सिर्फ गुण मिलने से किसी की शादी की सफलता और असफलता का पैमाना तय नहीं होता. ज्योतिष के आधार पर 18 गुण से कम हो तो विवाह सफल नहीं माना लेकिन 36 में से 36 गुण का मिलना भी सुखी वैवाहिक जीवन की निशानी नहीं है, क्योंकि गुण के अलावा कुंडली में बाकी ग्रहों की स्थिति, विवाह स्थान के स्वामी की स्थिति देखना भी महत्वपूर्ण है.

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर बनेंगे दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर महंत रविंद्र पुरी का खास संदेश, बताया क्यों बेहद पवित्र है व्यास पूर्णिमा और श्रावण मास
Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर महंत रविंद्र पुरी का खास संदेश, बताया क्यों बेहद पवित्र है व्यास पूर्णिमा और श्रावण मास
Meen Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: प्रमोशन, रचनात्मक सफलता और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
प्रमोशन, रचनात्मक सफलता और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
Makar Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: करियर में स्थिरता, जिम्मेदारियां बनेंगी सफलता की राह
करियर में स्थिरता, जिम्मेदारियां बनेंगी सफलता की राह
Kumbh Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: टेक्नोलॉजी और करियर में खुलेंगे सफलता के नए द्वार
टेक्नोलॉजी और करियर में खुलेंगे सफलता के नए द्वार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget