एक्सप्लोरर

Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी का दिन है बेहद शुभ, फिर क्यों इस दिन नहीं होते शादी-विवाह, जानें

Vivah Panchami 2023: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का दिन शुभ माना जाता है. क्योंकि इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था. शुभ दिन होने के बावजूद भी इस दिन को शादी-विवाह के लिए अशुभ माना जाता है.

Vivah Panchami 2023: पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास (अगहन) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी (Vivah Panchami) मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी शुभ दिन पर माता सीता और भगवान राम का विवाह मिथिलांचल में संपन्न हुआ था. इसलिए लोग इस दिन को भगवान राम और माता सीता के विवाहोत्सव या वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाते हैं. कहा जाता है कि, इसी दिन तुलसीदास जी के द्वारा रामचरितमानस भी पूरा किया गया था.

विवाह पंचमी के दिन रामजी और माता सीता का विवाह कराया जाता है, पूजा पाठ किए जाते हैं. मान्यता है कि इससे घर पर खुशियों का आगमन होता है और वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है. ज्योतिष में विवाह पंचमी पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है. इन उपायों को करने से कुंवाली कन्याओं की शादी में आने वाली बाधाएं दूर होती है और उनके हाथ पीले होते हैं.

कब है विवाह पंचमी 2023 (Vivah Panchami 2023 Date)

इस साल विवाह पंचमी रिववार, 17 दिसंबर 2023 को पड़ रही है. इसी दिन भगवान राम और सीता जी का वैवाहिक वर्षगांठ मनाया जाएगा. खासकर अयोध्या और नेपाल में इस दिन भव्य आयोजन होता है और लोग राम-सीता के विवाह का आयोजन कराते हैं.

हिंदू धर्म में विवाह पंचमी के दिन को बहुत ही शुभ माना गया है. लेकिन इसके बावजूद भी इस दिन माता-पिता अपनी कन्या का विवाह नहीं कराते. खासकर मिथिलांचल और नेपाल में इस दिन विवाह आयोजन नहीं होते. क्योंकि विवाह के लिए इस दिन को अशुभ माना जाता है. आइये जानते हैं आखिर इसका कारण क्या है?

विवाह पंचमी पर क्यों नहीं होती शादियां

विवाह पंचमी का दिन शुभ होता है और साथ ही इस दिन कई शुभ मुहूर्त भी होते हैं. लेकिन फिर भी इस तिथि पर माता-पिता अपनी कन्या का विवाह नहीं कराते हैं. कहा जाता है कि इस दिन यदि ग्रह- नक्षत्रों की स्थिति ठीक हो और शुभ मुहूर्त भी हों तब भी विवाह नहीं कराना चाहिए. क्योंकि हिंदू शादी-विवाह के लिए विवाह पंचमी के दिन को अशुभ माना जाता है.

दरअसल ऐसी मान्यता है कि, इस तिथि में भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था. हिंदू धर्म में राम और सीता को आदर्श पति-पत्नी के रूप में जाना जाता है और नवविवाहित की खूबसूरत जोड़ी को बड़े-बुजुर्ग राम-सीता जैसा बताकर आशीर्वाद भी देते हैं. लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि रामजी और माता सीता का वैवाहिक जीवन बहुत ही कष्टपूर्ण रहा.

  • विवाह के बाद भगवान राम और सीता जी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. विवाह के बाद राम जी और माता सीता ने 14 वर्ष वनवास में बिताए.
  • वनवास के दौरान ही रावण द्वारा माता सीता का अपहरण भी किया गया.
  • भगवान राम जब माता सीता को लंका से ले आएं तब उन्हें अग्निपरीक्षा भी देनी पड़ी थी.
  • इतना ही नहीं भगवान राम ने गर्भवती सीता जी का परित्याग भी कर दिया था और सीताजी ने दोनों पुत्र लव और कुश को एक आश्रम में जन्म दिया और उनके आगे का सारा जीवन पुत्रों के साथ वन में ही बीता.

इन्हीं कारणों को देखते हुए माता-पिता विवाह पंचमी पर अपनी कन्या का विवाह नहीं कराते. माना जाता है कि इस दिन विवाह कराने से कन्या का वैवाहिक जीवन भी राम और सीता जी की तरह कष्टपूर्ण रह सकता है. लेकिन पूजा-पाठ, व्रत और उपाय के लिए विवाह पंचमी के दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: December Vrat Festival 2023 List: दिसंबर में काल भैरव जयंती, राम-सीता विवाह कब ? जानें इस माह के व्रत-त्योहार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget