एक्सप्लोरर

Vishwakarma Jayanti 2025: जानें क्यों मशीनों का विश्राम दिवस है ये दिन? पूजा विधि, महत्व और भंडारे का रहस्य!

Vishwakarma Puja 2025: इस साल विश्वकर्मा जयंती का त्योहार 17 सितंबर 2025, बुधवार के दिन मनाया जाएगा. इस खास मौके पर जानिए विश्वकर्मा जी जुड़े रहस्य और रोचक जानकारियों के बारे में विस्तार से.

Vishwakarma Jayanti 2025: विश्वकर्मा जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान विश्वकर्मा की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस साल विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर 2025 बुधवार के दिन है. दरअसल भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला शिल्पकार, वास्तुकार और देवताओं के दिव्य शिल्पी के रूप में माना जाता है.

मान्यता है कि, भगवान विश्वकर्मा ने इंद्रपुरी, द्वारका नगरी, हस्तिनापुर, लंका नगरी और भगवान शिव के त्रिशूल से लेकर भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र तक की रचना की थी. इस वजह से इन्हें देव शिल्पकार भी कहा जाता है. 

इसके साथ विश्वकर्मा जी का जिक्र ऋग्वेद, पुराण और महाभारत जैसे ग्रंथों में भी देखने को मिलता है. विशेष रूप से ऋग्वेद में इन्हें सर्वशिल्पी की उपाधि दी गई है. 

विश्वकर्मा जयंती वाले दिन क्या होता है?

  • विश्वकर्मा जयंती वाले दिन कारखानों, फैक्ट्रियों, कार्यालयों और दुकानों में मशीनों की पूजा की जाती है. 
  • औजारों और उपकरणों को साफ किया जाता है. 
  • यज्ञ और हवन के जरिए भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और सुरक्षा की प्रार्थना की जाती है.
  • कई स्थानों पर विश्वकर्मा जयंती पर भंडारे का आयोजन भी किया जाता है. 

इस दिन लोग क्यों काम नहीं करते हैं?
माना जाता है कि इस दिन काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों और मशीनों को भगवान विश्वकर्मा को अर्पित कर विश्राम करने दिया जाता है. कामकाज पूरी तरह से बंद कर केवल उनकी पूजा की जाती है. विश्वकर्मा जयंती को मशीनों का विश्राम दिवस भी कहा जाता है. 

विश्वकर्मा जयंती पर भंडारे क्यों होते हैं?
इस दिन भंडारा और सामूहिक प्रसाद वितरण कर भगवान विश्वकर्मा की कृपा और समृद्धि को सबके साथ साझा किया जाता है. ऐसा करने से समाज में एकता बढ़ती है. 

विश्वकर्मा जयंती पर व्रत रखना जरूरी?
विश्वकर्मा जयंती पर व्रत रखने का कोई कठोर नियम नहीं है. लोग अपनी श्रद्धा और इच्छा अनुसार व्रत या उपवास कर सकते हैं. मुख्य रूप से इस दिन पूजा, भंडारा और औजारों की आराधना पर जोर दिया जाता है. 

क्या भगवान विश्वकर्मा का मंदिर है?
जी हां, भारतवर्ष में विश्वकर्मा जी के कई मंदिर मौजूद हैं. विशेषकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में विश्वकर्मा समाज द्वारा स्थापित किए गए कई मंदिर मौजूद हैं. दक्षिण भारत में भी विश्वकर्मा जी के मंदिर हैं. 

विश्वकर्मा समाज के लिए ये पर्व खास क्यों?
कर्म और मेहनत करने वाले इंजीनियर, आर्टिजन, मजदूर, बढ़ई, लोहार, मैकेनिक, आर्किटेक्ट, टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा को अपना इष्ट देव मानते हैं. उनके लिए ये दिन साल का सबसे खास और बड़ा होता है. 

विश्वकर्मा जयंती केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि कर्म और श्रम की महत्वता को भी दर्शाता है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि, हर रचना, हर इमारत, हर औजार और हर मशीन के पीछे किसी न किसी की मेहनत जरूर होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 19-25 July 2026: इन 7 दिनों में वृषभ सहित 6 राशियों के तरक्की के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
इन 7 दिनों में वृषभ सहित 6 राशियों के तरक्की के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में मां कुष्मांडा की पूजा क्यों मानी जाती है विशेष? जानें महिमा, मंत्र और पूजन का महत्व
Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में मां कुष्मांडा की पूजा क्यों मानी जाती है विशेष? जानें महिमा, मंत्र और पूजन का महत्व
'फ्रिज में शिवलिंग' पर विज्ञान क्या कहता है और धर्म क्या सिखाता है?
फ्रिज में शिवलिंग? जानें विज्ञान और धर्म के एंगल से चौंकाने वाले फेक्ट

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget