एक्सप्लोरर

Vishnu Ji: भगवान विष्णु ने कितने अवतार लिए, सबसे शक्तिशाली अवतार को किस नाम से जानते हैं?

Vishnu Ji Avatar: संकट काल में भगवान ने स्वंय अवतार लेकर धरती को बचाया. विष्णु जी ने धर्म की रक्षा के लिए समय-समय पर कई अवतार लिए लेकिन क्या आप जानते हैं श्रीहरि का सबसे शक्तिशाली अवतार कौन सा था?

Vishnu Ji Avatar: जब-जब पृथ्वी पर संकट आया है, अधर्म ने पैर पसारे हैं तब भगवान ने अवतार लेकर धरती की रक्षा की है और पुन: धर्म को स्थापित किया है. ग्रंथों में भगवान विष्णु के 24 अवतारों (Vishnu ji 24 avatar) का वर्णन है.

कहा जाता है कि इन में से 23 अवतार अब तक पृथ्वी पर अवतरित हो चुके है जबकि 24वां अवतार ‘कल्कि अवतार’ (Kalki avatar) के रूप में होना बाकी है. क्या आप जानते हैं विष्णु जी के इन सभी अवतारों में सबसे शक्तिशाली अवतार कौन सा था ? आइए जाने

गीता में श्रीहरि के अवतार

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत ।

अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्

अर्थ - जब-जब धर्म की हानि होने लगती है और अधर्म बढ़ने लगता है, तब-तब मैं स्वयं की रचना करता हूं, अर्थात् जन्म लेता हूं. मानव की रक्षा दुष्टों के विनाश और धर्म की पुनःस्थापना के लिए मैं अलग-अलग युगों में अवतरित होता हूं.

Vishnu Ji: भगवान विष्णु ने कितने अवतार लिए, सबसे शक्तिशाली अवतार को किस नाम से जानते हैं?

विष्णु जी के दशावतार (Vishnu ji Dashavatar)

शास्त्रों एवं ग्रंथो के अनुसार श्रीहरि विष्णु जी के 24 अवतार माने गए है. इन्में से 10 अवतार विष्णु जी के प्रमुख अवतार है, इसे ‘दशावतार’ भी कहा जाता है.

  1. मत्स्य अवतार (Matsya Avatar): मत्स्य अवतार को भगवान विष्णु का पहला अवतार कहा जाता है. जब एक राक्षस ने वेदों को समुद्र की गहराई में छिपा दिया था तब भगवान मछली के अवतार में प्रकट हुए थे और वेदों को पाया था.
  2. कच्छप अवतार (Kurma Avatar): समुद्र मंथन के दौरान जब मंदार पर्वत को मथानी बनाया तो वह सागर में धंसता चला जा रहा था, तब श्रीहरि ने कच्छप या कूर्म अवतार लेकर मंदार पर्वत को अपनी पीठ कर धारण किया. इससे समुद्र मंथन संपन्न हो सका.
  3. वराह अवतार (Varaha Avatar): जब हिरण्यकशिपु के भाई हिरण्याक्ष ने पृथ्वी का हरण कर उसे समुद्र की गहराई में छिपा दिया था तब श्रीहरि ने वराह यानी सुअर के रूप में अवतार लेकर हिरण्याक्ष का वध कर पृथ्वी को मुक्त कराया.
  4. नृसिंह अवतार (Narasimha Avatar): पौराणिक मान्यता अनुसार श्रीहरि विष्णु के सभी अवतारों में नरसिंह अवतार को सबसे शक्तिशाली माना जाता है. नरसिंह अवतार में श्रीहरि आधा शेर और आधा मनुष्य रूप लेकर प्रकट हुए और  उन्होंने भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की और उसके पिता हिरण्यकश्यप का वध किया. वध करने के बाद भी नरसिंह भगवान का क्रोध शांत नहीं हुआ था और सृष्टि में त्राहि-त्राहि मच गई, तब शिव ने शरभ अवतार लेकर उनके क्रोध को शांत कराया.
  5. वामन अवतार ((Vamana Avatar): भगवान ब्राम्हण बालक के रूप में धरती पर आए थे और प्रहलाद के पौत्र राजा बलि से दान में तीन पद धरती मांगी थी. तीन कदम में वामन ने अपने पैर से तीनों लोक नाप कर राजा बलि का घमंड तोड़ा था.
  6. परशुराम अवतार (Parshuram Avatar): क्षत्रियों के अहंकारी विध्वंश से संसार को बचाने के लिए विष्णु जी ने भगवान परशुराम के रूप में जन्म लिया था. परशुराम जी चिरंजीवी हैं.
  7. श्रीराम अवतार (Ram Avatar): त्रेता युग में भगवान विष्णु ने श्रीराम अवतार में जन्म लिया. रावण के आतंक और पाप से संसार को मुक्त कराया.
  8. श्रीकृष्ण (Krishna Avatar): द्वापर युग में कृष्ण अवतार लेकर उन्होंने अधर्म को समाप्त कर धर्म की पुन: स्थापना थी. श्री कृष्ण की महाभारत के युद्ध में बहुत बड़ी भूमिका थी. वह इस युद्ध में अर्जुन के सारथी थे.
  9. बुद्ध गौतम अवतार (Buddha Avatar): विष्णु जी के दशावतारों में एक अवतार महात्मा गौतम बुद्ध भी है. इनका नाम सिद्धार्थ था. इन्हें बौद्ध धर्म का संस्थापक माना जाता है.
  10. कल्कि अवतार (Kalki Avatar): कलयुग के अंत में श्रीहरि का आखिरी अवतार कल्कि रूप में होगा. जो अधर्मियों का नाश कर धर्म को स्थापित करें.इसके बाद फिर से सतयुग शुरू हो जाएगा.

Akshaya Tritiya 2024: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग, कर लें ये काम, घर में निवास करेंगे लक्ष्मी जी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संधि पूजा में 108 कमल क्यों चढ़ाते हैं? जानें इसका धार्मिक रहस्य
संधि पूजा में 108 कमल का रहस्य: न 107, न 109... ठीक 108 फूल ही क्यों चढ़ाए जाते हैं?
Shardiya Navratri 2026: कब खुलेगा मां का पट? जानें महाष्टमी, महानवमी हवन और पारण का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026 माँ का पट खोलने का मुहूर्त तथा महाष्टमी तथा नवमी का हवन एवं नवरात्रि का पारण हवन कब करे
आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget