एक्सप्लोरर

Vidur Niti: इस एक चीज से इंसान जीवन में हो सकता है सफल, कीमत भी कुछ नहीं होती

Vidur Niti: विदुर नीति में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी ऐसी अनेक बातें बताई गई हैं, जिनके अनुपालन से व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सकता है. आइये जानें इनमें से कुछ बातों को.

Vidur Niti: महात्मा विदुर हस्तिनापुर के महामंत्री थे. वे बहुत ही बुद्धिमान, ईमानदार, कुशल राजनीतिज्ञ और विद्वान थे. उन्होंने हमेशा सत्य और धर्म का मार्ग अपनाया. इसीलिए महात्मा विदुर को धर्मराज का अवतार माना गया. महात्मा विदुर में इन्हीं गुणों के कारण इनकी प्रशंसा भगवान श्रीकृष्ण ने भी की थी और विदुर उनके अति प्रिय हो गए.

महाभारत के अनुसार यह सच है कि महाराजा धृतराष्ट्र न्याय और धर्म की तुलना में अपने पुत्र दुर्योधन के पक्ष में अधिक थे. इसके बादजूद महाराजा धृतराष्ट्र जीवन से जुड़े प्रमुख और गूढ़ विषयों पर महात्मा विदुर से सलाह लिया करते थे. उनके इन्हीं मशविरों का संकलन ही विदुर नीति है. यह विदुर नीति आज भी बहुत ही महत्वपूर्ण है. विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन में सफल होना है, तो उसे मीठा और बहुत ही सोच समझकर बोलना चाहिए.

व्यक्ति को हमेशा मधुर वाणी बोलना चाहिए      

विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति की वाणी बहुत ही प्रभावशाली होती है. इसलिए व्यक्ति को हमेशा बहुत ही सोच समझकर बोलना चाहिए. जिस व्यक्ति की वाणी कर्कश और क्रोध भरी होती है. उससे हर व्यक्ति दूरी बनाकर रहना चाहता है. कटु या कठोर वाणी खुद को नुकसान पहुंचाती है या उसका कारण बन जाती है. विदुर जी कहते हैं कि जो कार्य धन और बल से नहीं हो सकता है. वह कार्य मधुर वाणी से किया जा सकता है. जो व्यक्ति जितना ही मीठा बोलता है, उसे जीवन में उतना ही सफलता मिलती है.

विदुर नीति के अनुसार मीठा बोलने वाला व्यक्ति सभी का प्रिय हो जाता है. अपनी मीठी वाणी के द्वारा लोग अपने दुश्मन को भी अपना मित्र बना  सकते हैं. व्यक्ति के अंदर मीठी वाणी के साथ-साथ विनम्रता भी आ जाये तो वह जीवन में हमेशा सफल रहेगा. मीठी वाणी और विनम्रता किसी भी व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाती हैं. ये व्यक्ति का आभूषण होती है. इन आभूषणों से सुसज्जित व्यक्ति श्रेष्ठता को प्राप्त करता है और हर क्षेत्र में सफलता का झंडा फहरा देता है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसका कोई दाम नहीं देना पड़ता है.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
Rashifal 9 August 2026: कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
Kanya Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget