एक्सप्लोरर

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार ये चीजें हाथ से गिरने पर देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, रखें इन बातों का ध्यान

Vastu Tips: रोजमर्रा में कई चीजें ऐसी हो जाती है, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या उन पर ज्यादा फोकस नहीं करते. लेकिन उनका हमारे जीवन से सीधे तौर पर संबंध होता है.

Vastu Tips: रोजमर्रा में कई चीजें ऐसी हो जाती है, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या उन पर ज्यादा फोकस नहीं करते. लेकिन उनका हमारे जीवन से सीधे तौर पर संबंध होता है. घर या किचन में बहुत से काम या चीजें ऐसी होती है, जो हाथ से अचानक गिर जाती हैं या टूट जाती हैं. लेकिन हम उसे डेली रूटीन का हिस्सा मानकर अनदेखा कर देते हैं. लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं, जो अगर हाथ से गिर जाएं या टूट जाएं तो उनका जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है. वैसे देखा जाए तो इन चीजों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता, लेकिन जो लोग वास्तुशास्त्र को मानते हैं वे इन बातों का बहुत ख्याल रखते हैं. तो चलिए डालते हैं एक नजर ऐसी ही चीजों पर जिनका हाथ से गिरना शुभ नहीं माना जाता. 

1. नमक का गिरना-

दिनभर में कई बार काम आने वाली सामग्री नमक किचन का अहम हिस्सा होती है. ऐसे में अगर नमक हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाए, तो इसे शुभ नहीं माना जाता. कहते हैं कि घर में नमक के गिरने से चंद्रमा और शुक्र दोनों कमजोर होते हैं. इतना ही नहीं, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि नमक का गिरना विवाद का सूचक होता है. कभी-कभी ऐसा होने पर परेशान नहीं होना चाहिए. लेकिन जल्दी-जल्दी हाथ से नमक गिरना घर में वास्तु दोष का कारण हो सकता है. 

2. तेल का गिरना-

पूजा घर से लेकर किचन तक सभी जगह तेल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र में तेल का गिरना शुभ संकेत नहीं होता. इसका कारण ये है कि तेल शनि ग्रह का प्रतीक होता है. इसलिए ही शनिवार के दिन शनि देव का तेल चढ़ाते भी हैं और दान भी देते हैं. ऐसे में अगर आपके हाथ से बार-बार तेल गिरता है तो धन हानि का संकेत होता है. साथ ही, तेल का गिरना आपके कार्यों में बाधाएं भी उत्पन्न करता है. 

3. दूध गिरना-

दूध चंद्रमा का प्रतीक होता है. ऐसे में अगर गैस पर रखा दूध उबलकर गिरने लगे या फिर दूध का ग्लास हाथ से छूट जाए तो इसे अशुभ माना जाता है. ये घटना आर्थिक संकट की ओर इशारा करती है. वास्तु शास्त्र की मानें तो ये घटना कई बार घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी की ओर भी इशारा करती है, जिसकी वजह से दूध गिरता है. 

4. अनाज का गिरना-

कहते है कि खाना परोसते समय या किसी को देते समय हाथ से प्लेट गिर जाए तो ये शुभ नहीं माना जाता है. वास्तु के अनुसार ये किचन से जुड़े किसी वास्तु दोष के कारण होता है. 

Vastu Tips: बिगड़े और रुके हुए कामों को बनाने का ये है एक सरल उपाय, आप भी जानिए

Vastu Tips: सूरज ढलने के बाद ये काम करना होता है अशुभ, घर में मां लक्ष्मी की नहीं बनती कृपा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tirumala: भगवान वेंकटेश्वर की कृपा या अटूट संकल्प? 116 वर्ष की शतायु महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3,550 सीढ़ियाँ
भगवान वेंकटेश्वर की कृपा या अटूट संकल्प? 116 वर्ष की शतायु महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3,550 सीढ़ियाँ
Amarnath Yatra 2026: ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
Dharmpuri Maharaj: धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
Sawan 2026 Start Date: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व
Sawan 2026: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व और क्या हैं शुभ योग

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget