एक्सप्लोरर

Valentine’s Day 2024: शिवजी ने पार्वती को बताई प्रेम की सही परिभाषा, मजबूत रिश्ते के लिए बताए ये 3 सूत्र

Valentine’s Day 2024: हिंदू देवी-देवताओं में मां पार्वती और शिवजी की जोड़ी ऐसी है जिसमें प्रेम, सम्मान, समर्पण और त्याग की भावना देखने को मिलती है. जोकि एक मजबूत रिश्ते और सच्चे प्रेम का प्रतीक है.

Valentine’s Day 2024: प्रेमी-प्रेमिकाओं, नवविवाहितों और पति-पत्नी के लिए वैलेंटाइन डे का समय बहुत खास होता है, जिसकी शुरुआत वैलेंटाइन वीक यानी 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. प्यार हर किसी के जीवन में बहुत मायने रखता है, क्योंकि रिश्ते की डोर को मजबूती के बांधे रखने में प्रेम की खास भूमिका होती है.

लेकिन अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ आपका जीवन तब तक सुखद या मजबूत नहीं हो सकता, जब तक आप प्रेम की सही परिभाषा को नहीं जानेंगे. प्रेम की परकाष्ठा के लिए वैसे तो किसी खास दिन की जरूरत नहीं लेकिन प्रेम के सही अर्थ को जानना बेहद जरूरी है. हिंदू धर्म में मां पार्वती और भगवान का वैवाहिक जीवन भी सच्चे प्रेम का प्रतीक है. इसलिए तो कुंवारी कन्या से लेकर विवाहित सभी शिव-पार्वती की पूजा करते हैं, जिससे उनके जीवन में प्रेम बना रहे.

मां पार्वती अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए अक्सर शिवजी से प्रश्न पूछा करती थीं. इसी संदर्भ में एक बार उन्होंने प्रेम को लेकर प्रश्न पूछ लिया. उन्होंने शिवजी से पूछ- प्रेम क्या है और प्रेम का रहस्य क्या है? प्रेम का वास्तविक स्वरूप क्या है. मां पार्वती के इस सवाल का जवाब देते हुए महादेव ने कहा, प्रेम का अर्थ तुम पूछ रही हो पार्वती. तुमने तो प्रेम के अनेकों रूप को उजागर किया है और तुमसे ही प्रेम की अनेक अनुभूतियां हुई हैं.

शिव ने बताई सच्चे प्रेम की परिभाषा (Love Lessons)

सती के रूप में प्राण त्यागकर जब तुम मुझसे दूर चली गई थी, तब मेरा जीवन, संसार, दायित्व सब निराधार हो गया था. तुम्हारे अभाव में मेरे अधूरेपन की अति से इस सृष्टि का अपूर्ण होना ही ‘प्रेम’ है.

तुम्हारे और मेरे पुनर्मिलन के लिए इस ब्रह्मांड का हर संभव प्रयास करना ही ‘प्रेम’ है.

पार्वती के रूप में तुम्हारा पुनर्जन्म लेकर मुझे एकांत और वैराग्य से बाहर निकालना ही ‘प्रेम’ हैं.

मजबूत रिश्ते के 3 सूत्र

प्रशंसा करना न छोड़ें: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर की छोटी-छोटी चीजों पर की गई प्रशंसा से मनोबल बढ़ता है और यह आपसी प्रशंसा से आपके रिश्ते को मजबूत करने का काम करती है. इससे रिश्ते में प्यार भी बढ़ता है.
बातों को साझा करें: जीवनसाथी को एक-दूसरे के साथ हर बात को साझा करना चाहिए. इससे आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं और जिसके साथ आप अपनी बातों को साझा करते हैं, उसके साथ आपका रिश्ता भी उतना ही गहरा होता है.
प्रेम की मर्यादा को समझें: हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है. इसी तरह प्रेमी जीवन और वैवाहिक जीवन की भी कुछ मर्यादा होती है. इस रिश्ते में उम्र का फासला भले कुछ भी हो, लेकिन कोई छोटा या बड़ा नहीं होता. इस बात को हमेशा याद रखें कि इस रिश्ते में आपके द्वारा अपनाया गया गलत आचरण रिश्ते की डोर को कमजोर कर सकता है. इसलिए मर्यादा में रहकर सहजता के साथ अपने रिश्ते मेंअपनापन लाएं.  

ये भी पढ़ें: Valentine’s Day 2024: इस ग्रह के कमजोर रहने पर प्यार में बार-बार मिलती है असफलता, इन उपाय से रिश्ता होगा मजबूत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget