एक्सप्लोरर

Valentine’s Day 2024: इस ग्रह के कमजोर रहने पर प्यार में बार-बार मिलती है असफलता, इन उपाय से रिश्ता होगा मजबूत

Valentine’s Day 2024: वैलेंटाइन वीक यानी प्यार वाला सप्ताह चल रहा है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का संबंध प्रेम से होता है.कुंडली में कुछ ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर प्यार में बार-बार असफलता मिलती है.

Valentine’s Day 2024: फरवरी का महीना प्रेम के लिए बहुत ही खास माना जाता है. क्योंकि इस महीने वैलेंटाइन डे होता है और इसी महीने से बसंत ऋतु की शुरुआत भी होती है, जो सभी माह में सबसे खूबसूरत होता है. इसलिए फरवरी को प्यार का महीना भी कहते हैं. वहीं 7-14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक होता है, जिसे प्यार वाला सप्ताह कहते हैं और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.

लेकिन प्यार वाले इस सप्ताह ऐसे लोगों दुखी रहते हैं, जिनके जीवन में कोई प्रेमी, प्रेमिका या पार्टनर नहीं होते. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें तमाम कोशिशों के बाद भी प्यार में बार-बार असफलता मिलती है. ऐसे में उनका प्रेमी जीवन नीरस हो जाता है. ज्योतिष से अनुसार प्यार में बार-बार असफलता का एक कारण ग्रहों की खराब स्थिति भी होती है. क्योंकि कुछ ऐसे ग्रह होते हैं, जिनका संबंध प्रेम से होता है. ऐसे में यदि किसी जातक की कुंडली में यह ग्रह शुभ नहीं होते तो प्यार में सफलता नहीं मिल पाती है. आइये जानते हैं किस ग्रह का होता है प्रेम से संबंध और किन उपायों से करें इसे मजबूत.

इस ग्रह का होता है प्रेम से संबंध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को प्रेम, काम-वासना, वैवाहिक जीवन, भोग-विलास और रोमांस का कारक ग्रह माना जाता है. जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें शुक्र से शुभ फल की प्राप्ति होती है. ऐसे लोगों को अपने पार्टनर या जीवनसाथी से खूब प्यार मिलता है. वहीं इसके विपरीत शुक्र ग्रह के कमजोर या पीड़ित होने पर वैवाहिक और प्रेमी जीवन में बहुत परेशानियां रहती है. यदि आपके प्रेमी जीवन में भी परेशानियां चल रही हैं या फिर प्यार में बार-बार असफलता मिलती है तो ये उपाय जरूर करें. इन उपायों से प्रेम संबंध मजबूत होते हैं.

इन कारणों से आती है लव लाइफ में दिक्कत

कुंडली के सातवें घर को विवाह का स्थान माना जाता है. इस घर पर में यदि पाप ग्रह जैसे शनि, मंगल, राहु, केतु की दृष्टि हो या शुक्र ग्रह की इस घर में शनि, मंगल, सूर्य के साथ युति बने तो भी प्रेमी जीवन में परेशानियां रहती हैं.

कुंडली के सप्ताम भाव में शुक्र नीच राशि कन्या में हों तब भी प्रेमी जीवन में बार-बार समस्याएं आती हैं.

इसी तरह कुंडली का पांचवा घर प्रेम का स्थान माना जाता है. यदि यहां सिंह राशि हो और सूर्य शुक्र के साथ कुंडली में हों, तब भी प्यार की नैया मंजिल तक पहुंचने में परेशानी होती है.

पंचम भाव के स्वामी त्रिक भाव यानी 6, 8, 12 में से किसी भाव में हों और पंचम भाव में शनि, मंगल, सूर्य में से किसी एक की दृष्टि रहे तो भी प्यार में सफलता नहीं मिलती.

शुक्र पंचम या फिर द्वादश भाव में अग्नि तत्व की राशियां जैसे मेष, सिंह और धनु में किसी के साथ विराजित हों और किसी शुभ ग्रह का प्रभाव न रहे तो भी प्रेमी जीवन में बाधाएं लगी रहती हैं.

इस तरह से आपके लव लाइफ का सारा खेल कुंडली के पांचवे, सातवें और शुक्र ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव आपके प्रेमी जीवन और वैवाहिक जीवन पर पड़ता है.

इन उपायों से मजबूत बनाएं रिश्ता 

किसी ज्योतिष की सलाह से शुक्र ग्रह से संबंधित रत्न धारण करें. इसके अलावा आप स्टफिक या रुद्राक्ष की माला से ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

यदि पार्टनर के साथ अक्सर वाद-विवाद जैसी स्थिति रहती है तो शुक्रवार के दिन कामदेव-रति की पूजा करें. आप 'ओम कामदेवाय विद्यहे, रति प्रियायै  धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात' मंत्र का जाप करें.

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में 5वां घर प्रेम का  होता है. अगर इस घर को मजबूत कर लिया जाए तो पार्टनर से जीवनभर प्रेम मिलता है.

इसके साथ ही आप वैलेंटाइन वीक में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा. अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, उन्हें तोहफे आदि दें.

ये भी पढ़ें: Valentine’s Day 2024: ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय.. प्रेम पर कबीरदास के दोहे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
Kal Ka Rashifal 29 July 2026: कल का राशिफल, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
कल का राशिफल 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget