एक्सप्लोरर

Tula January Rashifal 2024: तुला राशि के लिए जिम्मेदारियों से भरा रहेगा महीना, जानें जनवरी का मासिक राशिफल

Tula Rashifal January 2024: नए साल 2024 की शुरुआत का पहला महीना जनवरी तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. आइये जानते हैं ज्योतिष से तुला राशि वालों का मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope 2024).

Tula Rashifal January 2024: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, जनवरी नववर्ष का पहला महीना होता है. ऐसे में सभी यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि, नए साल 2024 का पहला महीना उनके जीवन में कौन-कौन सी खुशियां लेकर आने वाला है और किन चीजों से उन्हें सावधान रहने की जरूरत है.

तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो ज्योतिष के अनुसार आपके लिए साल का पहला महीना जनवरी जिम्मेदारियों भरा हो सकता है. इस दौरान आपको संयम , विनम्रता और समझदारी से काम लेना होगा. आइये जानते हैं जनवरी 2024 के लिए तुला राशि वालों का मासिक भविष्यफल (Libra January Horoscope 2024)-

  • साल के पहले महीने में अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा. माह की शुरुआत में अचानक से आप पर न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी का बोझ उठाना पड़ सकता है.
  • इस दौरान आपको लोगों को मिलाजुला कर काम करना बेहतर रहेगा. यदि आप लोगों के साथ संयम और विनम्रता से पेश आते हैं तो आपको जीवन से जुड़ी सभी मुश्किलों का आसानी से हल निकलता हुआ दिखाई देगा.
  • माह के मध्य में छोटे भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. समय प्रतिकूल होने की स्थिति में इस दौरान आपको अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए चीजों को शांति के साथ निबटाने का प्रयास करना चाहिए.
  • नौकरीपेशा व्यक्तियों को इस दौरान अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या फिर दूसरों के भरोसे चीजों को छोड़ने से बचना चाहिए. यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको आवेश आकर इस संबंध में फैसला लेने से बचना चाहिए.
  • तुला राशि के जातक पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की भूल बिल्कुल न करें. प्रेम संबंध की दृष्टि से साल का पहला महीना मिलाजुला रहने वाला है.. खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे.
  • दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. संतान पक्ष की उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. सेहत की दृष्टि से आपको खूब सचेत रहने की आवश्यकता है. मौसमी बीमारी से बचें और अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget