एक्सप्लोरर

तिलक लगाने से आज्ञा चक्र में आती है सक्रियता, मिलती है प्रभु कृपा

भारत में तिलक लगाना सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और अध्यात्मिक महत्व रखता है. तिलक पंथ, सम्प्रदाय और अवसरों के अनुसार बदल जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि अनुष्ठान और पूजा के बाद तिलक लगाने से भगवत कृपा मिलती है और व्यक्ति का जीवन खुशहाल होता है.

भारत में भाल अर्थात माथे पर तिलक लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. मनोवैज्ञानिक दृष्टि से यह व्यक्तित्व को गरिमा प्रदान करता है. मन मस्तिष्क को शीतलता देता है. तिलक शरीर की पवित्रता का भी द्योतक है.  धर्मिक मन बिना स्नान के ध्यान के इसे धारण नहीं करता है.

वास्तव में, हमारे शरीर में सात सूक्ष्म ऊर्जा केंद्र होते हैं, जो अपार शक्ति के भंडार हैं. इन्हें चक्र कहा जाता है. माथे के बीच में जहां तिलक लगाते हैं, वहां आज्ञाचक्र होता है. यह चक्र शरीर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है. शरीर की प्रमुख तीन नाड़ियां इड़ा, पिंगला व सुषुम्ना आकर मिलती हैं. इसे त्रिवेणी या संगम भी कहा जाता है. यह स्थान भौहों के मध्य में थोड़ा उूपर की होता है. यहां तिलक लगाने से आज्ञा चक्र की गत्यात्मकता को बल मिलता है. यह गुरु स्थान कहलाता है. यहीं से पूरे शरीर का संचालन होता है. यह हमारी चेतना का मुख्य स्थान है. इसी को मन का घर कहा जाता है. इसी कारण यह स्थान शरीर में सबसे ज्यादा पूजनीय है. योग में ध्यान के समय इसी पर मन एकाग्र किया जाता है.

ॐ चन्दनस्य महत्पुण्यं, पवित्रं पापनाशनम्। आपदां हरते नित्यं, लक्ष्मीस्तिष्ठति सर्वदा ॥

सामान्यतः तिलक चंदन (लाल या सफेद), कुमकुम, मिट्टी,हल्दी, भस्म,रोली, सिंदूर केसर और गोप चंदन आदि का लगाया जाता है. अगर दिखावे से परहेज है तो जल का भी लगाने का शास्त्रोक्त विधान है. पुराणों में वर्णन मिलता है कि संगम तट पर गंगा स्नान के बाद तिलक लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. यही कारण है की स्नान करने के बाद पंडों द्वारा विशेष तिलक अपने भक्तों को लगाया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी तकरार? पढ़ें 12 राशियों का हाल
Weekly Love Rashifal 12 to 17 October 2026: प्यार में बढ़ेगी नजदीकी या गलतफहमियां बिगाड़ेंगी बात? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget