एक्सप्लोरर

Nautapa 2025: नौतपा में लगाए ये पौधे, घर में आएगी सुख-समृद्धि, दूर होंगी जीवन की परेशानियां

Jyeshtha Month: ज्येष्ठ मास की शुरुआत में नौतपा शुरू होता है. इस दौरान कुछ खास पौधों को लगाना बेहद शुभ होता है, क्योंकि पौधे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करते हैं.

Nautapa Bring Happiness: ‘नौतपा’ गर्मियों के नौ सबसे गर्म दिनों का समय होता है, जो न केवल मौसम की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है. इस दौरान कुछ खास पौधों को लगाना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि ये पौधे न सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं. इन पौधों को लगाने से आर्थिक स्थिरता, स्वास्थ्य लाभ और पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होती है. साथ ही, ये पौधे घर को ठंडक प्रदान करते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर वास्तु दोषों को कम करने में मदद करते हैं.

कब होगी नौतपा की शुरूआत?

ज्येष्ठ मास की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने में नौतपा का समय विशेष महत्व रखता है, जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. इस साल 25 मई को सुबह 3:27 बजे सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक रहेंगे. इस दौरान 15 दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नौतपा में कुछ खास पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं? आइए जानते हैं इन शुभ पौधों के बारे में.

इन पौधों और पेड़ को लगाना होगा शुभ

पीपल का पेड़: पीपल को बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि इसमें भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शिव का वास होता है. नौतपा में पीपल लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

शमी का पौधा: शमी को सूर्यदेव का प्रतीक माना जाता है. इसे लगाने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं.

तुलसी का पौधा: सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इसे घर में लगाने और इसकी पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

आंवला का पेड़: आंवला में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. इसे लगाने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

इन पेड़ को लगाने से जीवन की समस्याएं होगी कम

इसके अलावा, नौतपा में नीम, बिल्वपत्र, केला, बरगद, अशोक, इमली और आम के पेड़ लगाने से भी पापों से मुक्ति मिलती है, जिससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं. ये पौधे न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि पर्यावरण को भी शुद्ध रखते हैं.

बता दें कि नौतपा के दौरान सूर्यदेव अपने उग्र रूप में होते हैं, जिससे धरती पर गर्मी बढ़ जाती है, लेकिन यह समय आध्यात्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी खास है. इन पौधों को लगाकर आप न केवल अपने घर को हरा-भरा बना सकते हैं, बल्कि सुख, समृद्धि और सकारात्मकता भी ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें -

World Preeclampsia Day: प्रेग्नेंसी में 'साइलेंट किलर' से सावधान, विशेषज्ञ से जानें लक्षण और बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज एकादशी तिथि शुरू, शुक्रवार पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
आज एकादशी तिथि शुरू, शुक्रवार पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Kal Bhairav Temple: इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget