एक्सप्लोरर

Adi Vinayaka Temple: भारत के इस एकमात्र मंदिर में गणेश जी मानव सिर के साथ विराजमान हैं! जानें इस अनोखे मंदिर का रहस्य

Adi Vinayaka Temple in Tamilnadu: 27 अगस्त 2025 को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर जानें गणेश जी के एकमात्र ऐसे मंदिर के बारे में जहां वो मानव चेहरे के साथ विराजमान हैं.

Adi Vinayaka Temple: इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 बुधवार के दिन देशभर में मनाया जाएगा. गणेश जी जिन्हें विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है. अक्सर उनका स्मरण करते वक्त मन-मस्तिष्क में लंबी सूंड या हाथी के सिर वाले देवता की छवि बनती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में गणेश जी का एकमात्र ऐसा मंदिर भी है, जहां वो मानव सिर के साथ विराजमान है. जी हां गणपति जी का ये मंदिर तमिलनाडु के थिलाथर्पणपुरी में स्थित है. इस मंदिर का नाम आदि विनायकर है. 

मंदिर में गणेश जी मूल रूप में विराजमान
आदि विनायकर मंदिर में गणेश जी हाथी के सिर वाले देवता नहीं बल्कि मानव सिर के साथ विराजमान हैं. दरअसल मंदिर में स्थापित गणेश जी की मूर्ति उनके मूल रूप को दर्शाती है, जिसे देवी पार्वती ने गणपति महाराज को हाथी का सिर दिए जाने से पहले बनाया था. 

यह दुर्लभ चित्रण इस मंदिर को अपने आप में अनूठा और महत्वपूर्ण बनाता है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु गणपति महाराज के मूल रूप के दर्शन करने आते हैं. मान्यताओं के मुताबिक यहां की गई प्रार्थनाओं से सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में नई शुरुआत का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

भगवान राम का संबंध इस मंदिर से 
गणेश जी का ये मंदिर पैतृक संस्कार यानी पितृ तर्पण के लिए पवित्र स्थल है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने अपने राजा दशरथ के लिए इस मंदिर में अनुष्ठान किया था. 

मंदिर के अंदर गणेश जी की मूल मूति की लंबाई 5 फुट की है, जिन्हें सांपों से सुसज्जित किया गया है, तथा उनके हाथों में कुल्हाड़ी, रस्सी, कमल और मोदक हैं. उनकी ये रूप शक्ति, पवित्रता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. 

गणेश चतुर्थी और महाशिवरात्रि पर भव्य अनुष्ठान
गणेश चतुर्थी और महा शिवरात्रि जैसे त्योहारों पर यहां भव्य अनुष्ठान देखने को मिलता है. इसके साथ प्रत्येक गुरुवार को मंदिर में आदि विनायक को समर्पित विशेष तरह की पूजा भी की जाती है. अगर आपको लगता है कि आप गणेश जी के इस रूप के बारे में जानते हैं, दोबारा सोचने की जरूरत है. 

आदि विनायक मंदिर वो स्थान हैं जहां आप गणपति महाराज से उनके उसी मूल रूप से मिलेंगे जैसे वो कभी थे, एक मानवीय चेहरे के साथ आपको उनके दर्शन होंगे. इस गणपति मुमकिन हो तो आदि विनायक मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget