एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2023 Date: साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? किन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें जानें

Surya Grahan 2023 Date: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को अश्विन अमावस्या पर लगेगा. कई राशियों पर नकारात्मक असर डाल सकता है ऐसे में कुछ राशियों के लोगों को धन, आदि की हानि हो सकती है.

Surya Grahan 2023 Date and Time: सूर्य ग्रहण को विज्ञान में एक खगोलीलीय घटना माना गया है. साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को वैशाख अमावस्या पर लगा था, अब साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को अश्विन अमावस्या पर लगेगा, इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, हालांकि इसका भारत पर असर नहीं होगा.

ज्योतिष में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों को अशुभ माना जाता है, शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य ग्रहण लगता है तो इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. साल के दूसरा सूर्य ग्रहण कई राशियों पर नकारात्मक असर डाल सकता है ऐसे में कुछ राशियों के लोगों को धन, नौकरी, और मान-सम्मान को हानि हो सकती है.

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2023 इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किल (Surya Grahan 2023 Unlucky Zodiac sign)

  • मेष राशि (Aries) - मेष राशि के लोगों के लिए 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण मुसीबतों भरा हो सकता है. इस दौरान अपनों से धोखा मिल सकता है. आंख बंद कर किसी पर भरोसा न करें. इस समय नौकरी में सोच-समझकर निर्णय लें, जॉब में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • वृषभ राशि (Taurus)- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों के बजट को बिगाड़ सकता है, धन हानि के योग बन रहे हैं. समाज में मान प्रतिष्ठ को ठेस लग सकती है. अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें. कीमती चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है. आत्मविश्वास में कमी हो सकती है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ने से जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा.
  • सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि के लोगों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है. इससे आपको मान हानि हो सकती है. बेवजह के खर्चों से जेब पर असर पड़ेगा, आर्थिक तौप पर नुकसान उठाना पड़ सकता है. निवेश के लिए ये समय अच्छा नहीं है, पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें.
  • कन्या राशि (Virgo) - कन्या राशि वालों को सूर्य ग्रहण के अशुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. इस अवधि में आपके मित्र ही आपको संकट में डाल सकते हैं, जो आर्थिक और मानसिक तौर पर आपको कष्ट पहुंचाएगा. संभलकर रहें.
  • तुला राशि (Libra)- सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव तुला राशि वालों के मन पर पड़ सकते हैं, इस अवधि में आप मानसिक तौर पर कमजोर महसूस करेंगे, तनाव बढ़ेगा जिससे चिड़चिड़ापन हो सकता है.  मानसिक स्थिति गड़बड़ होने से वाद-विवाद बढ़ सकता है जो आर्थिक और शारीरिक नुकसान पहुंचाएगा. ऐसे में मन को शांत रखने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के चमत्कारों की लिस्ट बहुत लंबी है, ये कहानी सुन रह जाएंगे दंग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त
आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर रखें पैनी नजर, ग्रहण दोष से काम में गलतियों से बचें व स्टूडेंट्स को अलर्ट
आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर रखें पैनी नजर, ग्रहण दोष से काम में गलतियों से बचें व स्टूडेंट्स को अलर्ट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget